—पेपर लीक मामलाः बेरोजगार संघ का हंगामा
—सरकार से परीक्षा रद्द करने की मांग
कांग्रेस भी बेरोजगारों के समर्थन में उतरी
प्रशासन का दावा नहीं हुआ पेपर लीक
स्क्रीनशॉट भेजने वाली को पकड़ा
संवाददाता
देहरादून। यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष और पुलिस व एसटीएफ के अधिकारी भले ही पेपर लीक होने के मामले को लेकर कुछ भी सफाईयां पेश कर रहे हो। लेकिन इस परीक्षा का प्रश्न पत्र बाहर पहुंचा और इसका किसी को लाभ पहुंचा या नहीं यह दीगर सवाल है। लेकिन चयन आयोग और भर्ती परीक्षाओं में सुचिता तथा पारदर्शिता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
पुलिस और एसटीएफ का दावा है कि जिस लड़की द्वारा प्रश्न पत्र के तीन पन्नों की फोटो खींचकर उनके स्क्रीनशॉट खालिद मलिक नाम के व्यक्ति को भेजे गए थे वह दोनों ही नहीं एक महिला प्रोफेसर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया जा चुका है। अब एसटीएफ इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस प्रश्न पत्र की कॉपी कहीं और तो लीक नहीं हुई।
उधर इस मुद्दे को लेकर युवा बेरोजगार संघ जिसने कल ही सचिवालय के घेराव की घोषणा कर दी थी उसे निष्प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने युवाओं को एक स्थान पर एक साथ बड़ी संख्या में सभा नहीं होने देने के आदेश जारी किये गये, लेकिन राजधानी दून से लेकर प्रदेश भर में जगह—जगह युवाओं ने नकल माफिया हाकम सिंह तो कहीं आयोग व सरकार के पुतले दहन किए हैं। राजधानी में पुलिस ने धारा 163 लागू कर दी थी लेकिन युवाओं की भीड़ बड़ी तादाद में परेड ग्राउंड में जमा हो गई और पुलिस प्रशासन की धारा 163 धरी की धरी रह गई प्रदर्शन कार्याे ने यहां पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा काटा है।
युवाओं की मांग है कि सरकार कल आयोजित कराई गई परीक्षा को तुरंत रद्द करें। लीक हुए प्रश्न पत्र में कितने सवाल थे इसे लेकर पुलिस व छात्र संगठन के दावों में भारी अंतर है पुलिस व आयोग के अधिकारी 12 प्रश्नों की बात कह रहे हैं जबकि संघ तीन पेज में 40 प्रश्न लीक होने की बात कर रहा है। एक अन्य बात यह है कि भाजपा और कांग्रेस के नेताओं में इस मुद्दे पर अब तीखी सियासी जंग छिड़ गई है। भाजपा नेता सुरेश जोशी का कहना है कि कांग्रेस तो चाहती ही यह है कि बच्चों का भविष्य खराब हो। उन्होंने भी पेपर लीक होने से इनकार किया जबकि कांग्रेस नेताओं ने आज इसे लेकर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया है तथा बेरोजगार संघ का समर्थन किया है।
पेपर लीक मामलाः बेरोजगार संघ का हंगामा
