Headlines

पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार

संवाददाता
उत्तरकाशी। पत्नी की हत्या कर फरार हो गये आरोपी को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी पूर्व में भी शराब पीकर पत्नी से मारपीट के आरोप में जेल जा चुका है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज बयाणा मनेरी निवासी सुनील द्वारा कोतवाली मनेरी पर सूचना दी गयी कि उसका भाई विष्णु चौहान अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर भाग गया है। सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची जहां एक महिला (वर्षा उम्र 28 वर्ष) शौचालय में गम्भीर घायल अवस्था में पड़ी थीए पुलिस द्वारा महिला को तुरंत जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया गयाए जहां चिकित्सक द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मामले में मृतका के पिता चत्तर सिंह पंवार की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा कोतवाली मनेरी पर विष्णु के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गयी। मामले की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा मामले में कड़ी कार्रवाई व आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मनेरी मनोज असवाल के नेतृत्व में पुलिस द्वारा बीती रात को को ही विष्णु चौहान को बयाणा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में हत्यारोपी पति विष्णु द्वारा बताया गया कि उसका अपनी पत्नी वर्षा के साथ अक्सर खेतीबाड़ीए आर्थिक तंगी व छोटीख्नछोटी बातों पर लड़ाईख्नझगड़ा होता रहता थाए कल भी उनके बीच आपसी झड़प हो गयी थीए आपस में हाथापाई के दौरान उसने अपनी पत्नी के सिर पर दरांती मारी तथा दुपटृे से उसका गला घोंटकर उसे शौचालय में रखकर फरार हो गया था। रात को ही कोतवाली मनेरी पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया थाए जिसको आज न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि कोतवाली मनेरी पुलिस द्वारा माह मार्च 2025 में भी विष्ण को शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट के मामले में जेल भेजा गया था। जिसने अब अपनी पत्नी की हत्या की वारदात को ही अंजाम दे डाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *