Thursday, October 22, 2026
HomeUncategorizedदेश छोड़कर दुबई भागे ओली!

देश छोड़कर दुबई भागे ओली!

 dipr

काठमांडू। नेपाल में Gen-Z के आंदोलन और तख्तापलट के बाद इस समय बड़े राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल से गुज़र रहा है। सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और बढ़ते भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ शुरू हुआ आंदोलन अब हिंसक रूप ले चुका है। मंगलवार रात से नेपाली सेना ने पूरे देश की कमान अपने हाथ में ले ली है। वहीं अब नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ओली इस्तीफ़ा देकर देश छोड़कर दुबई भाग गए हैं। इसका खुलासा एक नेपाली एयर होस्टेस ने किया है। एयरपोर्ट से एक वीडियो शेयर कर इस बात का दावा किया है कि ओली काठमांडू से दुबई के लिए रवाना हुए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और प्रदर्शनकारियों के गुस्से को और भड़का रहा है।
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि केपी शर्मा ओली ने देश छोड़ने के लिए सेना से मदद मांगी थी। वह इलाज के बहाने दुबई गए हैं। उनके लिए हिमालय एयरलाइंस का एक जेट भी स्टैंडबाय पर रखा गया था। इस बीच, ललितपुर के भैसपति इलाके में हेलीकॉप्टर घूमते देखे जाने के बाद इन अटकलों को और हवा मिल गई है। नेपाल में Gen-Z के आंदोलन के दूसरे दिन प्रदर्शनकारियों ने ओली के निजी आवास के साथ-साथ राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट में भी आग लगा दी। ताज़ा रिपोर्टों के अनुसार, अब तक हुई झड़पों और आगजनी में 22 लोगों की मौत हो चुकी है और 400 से ज़्यादा लोग घायल हैं। नेपाली सेना ने साफ़ कहा है कि कुछ उपद्रवी आम नागरिकों और सरकारी संपत्तियों को निशाना बना रहे हैं।
राजधानी काठमांडू समेत कई इलाकों में लूटपाट, आगजनी और तोड़फोड़ जैसी घटनाएं हो रही हैं। सेना ने लोगों से इन गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सिर्फ़ ओली ही नहीं, आंदोलनकारियों ने तीन और पूर्व प्रधानमंत्रियों को भी निशाना बनाया। शेर बहादुर देउबा, झालानाथ खनल और पुष्प कमल दहल प्रचंड के घरों में आग लगा दी गई। पूर्व प्रधानमंत्री खनल की पत्नी राजलक्ष्मी चित्रकार आग में गंभीर रूप से झुलस गईं और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने शेर बहादुर देउबा के घर में घुसकर उनकी पिटाई की और वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को सार्वजनिक रूप से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments