Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandसीएम धामी ने वीसी के माध्यम से की आपदा राहत कार्यों की...

सीएम धामी ने वीसी के माध्यम से की आपदा राहत कार्यों की समीक्षा

 dipr


नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली से वीसी के माध्यम से उत्तराखंड के उच्चाधिकारियों, जिलाधिकारियों एवं पुलिस विभाग के साथ आपदा राहत कार्यों की समीक्षा बैठक की गयी। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए और कहा कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ित परिवारों को तत्काल 5—5 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, प्रभावितों को समय पर राशन और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नदियों के जल स्तर की निरंतर निगरानी रखने और बंद पड़ी सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से खोलने के निर्देश दिए। स्यानाचटृी के पास यमुना नदी पर आए भारी मलबे को हटाने के लिए मशीनों का इस्तेमाल करने और मलबे का सुरक्षित तरीके से निस्तारण करने की भी हिदायत दी गई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बरसात समाप्त होते ही सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और सुधार कार्यों में तेजी लाई जाए। साथ ही, आगामी 15 सितंबर के बाद चारधाम यात्रा में संभावित तेजी को देखते हुए समस्त तैयारियों को पूरी तरह से चाक—चौबंद रखने के निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments