हरिद्वार। पत्नी से अवैध संबधों के शक में एक दोस्त ने ही दोस्त की हत्या कर डाली। पुलिस ने मकान मालिक की तहरीर पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा व दुपट्टा बरामद किया गया है।
मामला सिडकुल कोतवाली क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह सुखबीर सिंह निवासी रावली महदूद द्वारा दी गई सूचना पर कोतवाली सिड़कुल पुलिस उनके घर पहुंची तो शिकायतकर्ता मकान मालिक सुखवीर सिंह द्वारा बताया गया कि मकान में रहने वाले एक किराएदार धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी के साथ नाजायज संबंध होने के शक होने पर रात में सोये हुए अपने साथी ललित का सिर में हथौड़े से वार कर और फिर दुपटृे से गला घोंटकर हत्या कर दी है। मामले में पुलिस ने सुखवीर सिंह की तहरीर पर हत्या की धाराओं मेें मुकदमा दर्ज कर आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र करन सिंह निवासी ग्राम नौगांव थाना स्योहारा जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता रावली महदूद कोतवाली सिडकुल जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया गया। जहंा से उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पत्नी से अवैध संबंधों के शक में की दोस्त की हत्या, गिरफ्तार पहले सिर पर किया हथौड़े से वार, फिर दुपटृे से घोंटा गला
