Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandपत्नी-बेटियों संग आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने समय रहते बचाया…

पत्नी-बेटियों संग आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने समय रहते बचाया…

 dipr

हरिद्वार। घरेलू विवाद के चलते देहरादून से एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ आत्महत्या करने के लिए हरिद्वार पहुंच गई। पुलिस ने महिला संग बेटियों को हरकी पैड़ी क्षेत्र ढूंढकर पति के सुपुर्द कर दिया।

कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि रविवार देर रात साढे 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि देहरादून की एक महिला अपने पति से विवाद के चलते दो बच्चियों के साथ हरिद्वार पहुंची है और पति को फोन कर आत्महत्या करने की धमकी दे रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने 6 टीमों का गठन कर सर्च अभियान शुरू किया। टीम ने कुछ ही देर में महिला और उसकी दोनों बच्चियों को अपर रोड से घाट की ओर जाते देखा और समय रहते तीनों को सुरक्षित रेस्क्यू कर पति के सुपुर्द कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments