Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandनदी के तेज बहाव में बेटा बहा, बचाने पहुंचे पिता भी डूबे

नदी के तेज बहाव में बेटा बहा, बचाने पहुंचे पिता भी डूबे

 dipr

उत्तराखंड में नदी नालो में होने वाली घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है एक घटना बाजपुर में घोगा नदी की बताई जाती है जहां नदी के तेज बहाव में पिता पुत्र बह गए जिससे पिता का शव ग्रामीणों द्वारा नदी से बरामद कर लिया गया है जबकि बेटे का अभी कोई पता नहीं चल पाया है।सर्च अभियान जारी है।घटना की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो गांव के तैराक युवकों द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद अकील अहमद को बाहर निकला गया, लेकिन जब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इकलौते बेटे कामिल की अभी भी खोज जारी है। बताया जा रहा कि पिता पुत्र जंगल में लकड़ी काटने गए थे इस दौरान उसका पुत्र नदी में गिर गया जहां उसको बचाने के लिए पिता भी नदी में उतर गया जहां घटना हुई है।

सूचना पर आई एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता राजेश कुमार ने एसडीएम के समक्ष विषय रखा साथ ही नैनीताल लोकसभा के सांसद अजय भट्ट को पीड़ित परिवार की माली हालत के बारे में बताया गया।
बही सांसद अजय भट्ट ने पीड़ित परिवार के मुखिया जाकिर से वार्ता कर घटना का संज्ञान लिया तत्पश्चात जिलाधिकारी से वार्ता कर पीड़ित परिवार को हर प्रकार कि यथा संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। मौके पर पहुंची उप जिलाधिकारी डां अमृता शर्मा ने पीड़ित के परिजनों को ढांढस बंधाया |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments