Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरुड़की में दिनदहाड़े सनसनी, व्यापारी को गोली मारकर फरार हुए बदमाश

रुड़की में दिनदहाड़े सनसनी, व्यापारी को गोली मारकर फरार हुए बदमाश

 dipr

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर अपराधियों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार दो बदमाश सेनेट्री व्यापारी पर फायरिंग कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना गणेशपुर की है, जहां निखिल शर्मा पुत्र नितिन शर्मा अपनी दुकान में बैठे थे। दोपहर करीब दो बजे बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो युवकों में से एक ने दुकान में घुसते ही निखिल पर गोली चला दी। गोली लगते ही व्यापारी जमीन पर गिर पड़े और खून से लथपथ हो गए।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भीड़ का फायदा उठाकर बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपी कैमरे में कैद हुए हैं और उनकी पहचान कर ली गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments