उत्तरकाशी हादसाः उत्तराखंड के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात

नई दिल्ली। उत्तरकाशी हादसे को लेकर उत्तराखंड के भाजपा सांसदों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान सांसदों ने प्रधानमंत्री को राज्य में आई आपदा की स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी और अब तक के राहत व बचाव कार्यो की रिपोर्ट सौंपी है।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तरकाशी हादसे पर गहरी चिंता जताई और कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ पूरी तरह समन्वय बनाकर काम कर रही है। उन्होंने कहा मैं खुद राहत कार्यो की निगरानी कर रहा हूं। उत्तराखंड को हर संभव मदद दी जाएगी।
प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचे और जरूरत के अनुसार केंद्र से अतिरिक्त संसाधन भेजे जाएं। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे। उत्तराखंड के सांसदों ने प्रधानमंत्री को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है और केंद्र की सहायता से राहत और पुनर्वास कार्यो को तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *