Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयOdisha Self-Immolation Case : टीचर के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्मदाह करने...

Odisha Self-Immolation Case : टीचर के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्मदाह करने वाली पीड़िता का निधन

 dipr

भुवनेश्वर। Odisha Self-Immolation Case  ओडिशा के फकीर मोहन स्वयं शासित महाविद्यालय के टीचर के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्मदाह करने वाली सौम्याश्री बीसी का सोमवार देर रात निधन हो गया। बीते शनिवार उसने अपने शरीर पर आग लगा ली थी सोमवार रात 11:46 पर अंतिम सांस ली। जिंदगी और मौत के बीच जंग आखिर वह जंग हार गई और इस संसार को अलविदा कह कर चली गई है।

Kalanemi mission : महज 4 दिनों में 111 ढोंगी बाबा चढ़ें हत्थे, दंपति भी अरेस्ट

पुरी के स्वर्ग द्वार में किया जाएगा अंतिम संस्कार

छात्रा के निधन के बाद एम्स चिकित्सालय परिसर में मौजूद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बीजू जनता दल से जुड़ी महिलाएं जिस एंबुलेंस में मृतक सौम्याश्री को ले जाया जा रहा है उसे रोकने की कोशिश कर रही है। सूत्र बता रहे हैं कि सौम्याश्री का अंतिम संस्कार पुरी के स्वर्ग द्वार में किया जाएगा।

जल्द ही किया जाएगा पोस्टमार्टम

एम्स चिकित्सालय परिसर में लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। एम्स चिकित्सालय परिसर में आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एम्स चिकित्सालय परिसर में बीजू जनता दल और कांग्रेस से जुड़े नेता और कार्यकर्ता की भारी भीड़ जुटने लगी है लोग सरकार विरोधी नारे लगाने लगे हैं। आज रात को ही मृतक सौम्या का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

सीएम मांझी ने जताया दुख

सीएम मोहन चरण माझी ने घटना पर खेद प्रकट करते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, फकीर मोहन स्वायत्तशासी महाविद्यालय की छात्रा के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुःख हुआ है। सरकार द्वारा सभी दायित्वों के निर्वहन और विशेषज्ञ चिकत्सा दल के अथक प्रयासों के बावजूद, पीड़िता की जान नहीं बचाई जा सकी। मैं उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और भगवान जगन्नाथ से उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्राथना करता हूं।

सुबह 9 बजे होगा अंतिम संस्कार

समाचार लिखे जाने तक जानकारी मिली थी कि सौम्यश्री बिशि का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव बालेश्वर के भोगराई ब्लॉक के पाल्सी में किया जाएगा। सुबह करीब 9 बजे पार्थिव शरीर उनके गांव भोगराई पहुंचेगा। इस समय भोगराई में शोक का माहौल है। भुवनेश्वर एम्स चिकित्सालय से कड़ी सुरक्षा के बीच पार्थिव शरीर बालेश्वर लाया जा रहा था।

डीएम ने मृतक आश्रित की शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments