Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandKalanemi mission : महज 4 दिनों में 111 ढोंगी बाबा चढ़ें हत्थे,...

Kalanemi mission : महज 4 दिनों में 111 ढोंगी बाबा चढ़ें हत्थे, दंपति भी अरेस्ट

 dipr

देहरादून:  Kalanemi mission ऑपरेशन कालनेमि के तहत लोगों को ठगने वाले लोगों पर लगातार एक्शन जारी है. अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैर राज्यों के 20 ढोंगी बाबाओं समेत 29 को गिरफ्तार किया है. साथ ही पिछले 4 दिनों में 111 ढोंगी बाबाओं को दून पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.

डीएम ने मृतक आश्रित की शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बता दें कि अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साधु-संतों के भेष में घूम रहे 29 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है. जिनके खिलाफ भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार ढोंगी बाबाओं में 20 व्यक्ति अन्य राज्यों के रहने वाले हैं. इस दौरान पुलिस द्वारा विकासनगर क्षेत्र में एक विशेष समुदाय के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. जिसके द्वारा जादू- टोना, दैवीय प्रकोप का भय दिखा कर लोगों के साथ ठगी की जा रही थी.

साथ ही प्रेमनगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए दवाखाने में छापेमारी की. जिसे रोशनाबाद हरिद्वार के रहने वाले दंपति द्वारा चलाया जा रहा था. दंपति द्वारा जड़ी-बूटी से लोगों की बीमारी का शर्तिया इलाज करने का दावा किया जा रहा था. जिससे सम्बन्धित कोई भी दस्तावेज दंपति उपलब्ध नहीं करा पाए. पुलिस ने दोनों दंपति को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही अतिक्रमण कर बनाए गए दवाखाने को बंद कराया गया.

एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले ढोंगी बाबाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं. जिसके तहत पिछले 4 दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 111 ढोंगी बाबाओं को दून पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.

Axiom-4 Mission : आज धरती पर लौटेंगे शुभांशु शुक्ला, माता-पिता ने भोलेनाथ से की प्रार्थना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments