Thursday, October 22, 2026
HomeUncategorizedसीएम ने दिये एक लाख करोड की ग्राउडिंग सेरेमनी की तैयारियां पूर्ण...

सीएम ने दिये एक लाख करोड की ग्राउडिंग सेरेमनी की तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश

 dipr

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में प्रस्तावित एक लाख करोड़ रूपये की ग्राउंडिंग सेरेमनी के सफल आयोजन के लिए तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को रुद्रपुर में प्रस्तावित एक लाख करोड़ रूपये की ग्राउंडिंग सेरेमनी के सफल आयोजन के लिए तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भव्य और प्रभावशाली स्वरूप में आयोजित किया जाए, जिससे राज्य की औघोगिक प्रगति को नई गति और पहचान मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भव्य आयोजन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। यह आयोजन राज्य के औघोगिक भविष्य को नई दिशा देगा तथा उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार के व्यापक अवसर प्रदान करेगा। वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान राज्य सरकार को 3.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इनमें से 1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग हो चुकी है, जो उत्तराखंड के औघोगिक विकास के प्रति निवेशकों के विश्वास को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन स्थानीय उघमिता को प्रोत्साहन देगा और राज्य की आर्थिक समृद्धि के नए द्वार खोलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सजगता और समन्वय के साथ सुनिश्चित की जाएं, जिससे राज्य की सकारात्मक छवि और निवेश—अनुकूल वातावरण को देश—दुनिया के समक्ष सशक्त रूप से प्रस्तुत किया जा सके। बैठक में प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु, आर.मीनाक्षी सुंदरम, सचिव श्ौलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी.अंशुमन, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, प्रबंध निदेशक उघोगी सौरभ गहरवार उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments