Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयPM Returns to India : पांच देशों की यात्रा के बाद भारत...

PM Returns to India : पांच देशों की यात्रा के बाद भारत लौटे पीएम मोदी, जानिए दौरे की खास बातें

 dipr

PM Returns to India :  पीएम नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के बाद वापस लौट आए हैं। उनका विमान गुरुवार सुबह पालम एयरपोर्ट पर उतरा। पीएम मोदी ने अपने आठ दिवसीय दौरे के दौरान घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया सहित पांच देशों की यात्रा की। उन्होंनें ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी भाग लिया।

Delhi-NCR earthquake : दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस,10 सेकेंड तक कांपी धरती

घाना में मिला सर्वोच्च सम्मान

पीएम नरेंद्र मोदी दो जुलाई को सबसे पहले घाना पहुंचे। यहां पीएम मोदी को घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गया। इसके बाद पीएम मोदी ने घाना की संसद को संबोधित किया। बता दें कि तीन दशक बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने घाना का दौरा किया।

त्रिनिदाद एंड टोबैगो और भारत के बीच हुए छह समझौते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना की सफल यात्रा के बाद कैरेबियन देश त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे। देश की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ प्रदान किया।

उन्होंने यहां संसद को संबोधित किया। भारत और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के बीच छह अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी और त्रिनिदाद एंड टोबैगो की पीएम कमला प्रसाद बिसेसर के बीच हुई मुलाकात के बाद दोनों देश बुनियादी ढांचे के विकास, फार्मास्यूटिकल और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए।

अर्जेटीना में हुआ भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेश दौरे के तीसरे चरण में दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेंटीना पहुंचे। पीएम मोदी ने इस देश में राष्ट्रपति माइली और कई फुटबॉल खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली ने राजधानी ब्यूनस आयर्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने साथ बैठक की। पीएम मोदी ने कहा कि हम भारत-अर्जेंटीना राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने और अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने के 5 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। हम इस बात पर सहमत हैं कि आगे की यात्रा और भी अधिक आशाजनक है।

ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने ब्राजील पहुंचे

विदेश दौरे के चौथे पड़ाव पर पीएम मोदी चार दिनों के लिए ब्राजील गए। यहां के रियो डी जेनेरियो में उन्होंने 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- आतंकवाद आज मानवता के लिए सबसे गंभीर चुनौती बन गया है। 20वीं सदी में बनी वैश्विक संस्थाएं 21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने में असमर्थ हैं। चाहे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे संघर्ष हों, महामारी हो, आर्थिक संकट हो या साइबरस्पेस में नई उभरती चुनौतियां हों, इन संस्थाओं के पास कोई समाधान नहीं है’।

ब्रासीलिया में हुआ सम्मान

ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के बाद पीएम मोदी ब्राजील की राजकीय यात्रा के लिए ब्रासीलिया रवाना हुए। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा की मौजूदगी में भारत और ब्राजील के बीच कई अहम समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। ये समझौते दोनों देशों के बीच व्यापार, विज्ञान, तकनीक और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम माने जा रहे हैं।

नामीबिया में कई समझौतों पर बनी सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेश दौरे के पांचवें और अंतिम चरण में नामीबिया पहुंचे। नामीबिया की राष्ट्रपति नेतुम्बो नंदी ने नामीबिया के स्टेट हाउस में प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नामीबिया के राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा ने नामीबिया के विंडहोक में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस दौरान कई समझौता प्रस्तावों पर सहमति बनी और दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने समझौतों पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया ने भी सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज दिया है। पीएम मोदी को बुधवार को नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस’ से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी ने नामीबिया की संसद को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-नामीबिया संबंधों के भविष्य के विजन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आइए हम नामीबिया के राष्ट्रीय पक्षी, अफ्रीकी मछली ईगल द्वारा निर्देशित हों। वह हमें एक साथ ऊंची उड़ान भरना, क्षितिज को देखना और साहसपूर्वक अवसरों तक पहुंचना सिखाता रहे।

Bridge Collapse : वडोदरा में 24 घंटे बाद भी जारी है राहत और बचाव कार्य

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments