Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयMonsoon 2025 : भारी बारिश से उत्तर भारत हुआ तरबतर,जानें अन्य राज्यों...

Monsoon 2025 : भारी बारिश से उत्तर भारत हुआ तरबतर,जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

 dipr

Monsoon 2025 :  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी हल्की बारिश की संभावना जताई है। देश के कई हिस्सों में बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सैलाब ही सैलाब नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश का संभावना जताई है।

Kailash Mansarovar Yatra 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने किया कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश के 47 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार के लिए मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के तराई जिलों सहारनपुर, शामली, बरेली, पीलीभीत समेत और उत्तराखंड और दिल्ली एनसीआर से सटे कुल 16 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही 47 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले तीन चार दिन फिलहाल मानसूनी बारिश के मद्धिम पड़ने के संकेत हैं। इस दौरान पूर्वांचल के इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ छिटपुट बूंदाबांदी के ही आसार हैं। फिलहाल यहां अच्छी बारिश की संभावना न के बराबर है।

मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश व कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, संभल, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा और ललितपुर, में अनेक जगहों पर आज बारिश होगी। वहीं सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर, रामपुर और बिजनौर में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात होने की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में आज कुछ स्थानों बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं।

हिमाचल में भारी बारिश से हाहाकार

हिमाचल में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने तबाही मचा रखी है। हिमाचल प्रदेश में बादल के फटने, पहाड़ों के टूटने और आकस्मिक बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। मंडी और चंबा जिले में फिर बादल फटने से 50 बीघा जमीन और पांच पुल बह गए हैं। हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच चंबा, मंडी और कांगड़ा जिलों में भारी बारिश हो रही है। प्रदेश के 10 जिलों में सोमवार को भी भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम और भूस्खलन के चलते राज्य में रविवार को भी 243 सड़कें अवरुद्ध रहीं। बिजली के 244 ट्रांसफार्मर और 278 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित रहीं। हालांकि, शिमला के लिए नई दिल्ली से फ्लाइट हालांकि नियमित रूप से चली।

उत्तराखंड भारी बारिश की चपेट में

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अलकनंदा ने रौद्र रूप ले लिया है। नदी किनारे स्थापित भगवान शिव की मूर्ति डूब गई है। उत्तराखंड में टनकपुर-तवाघाट-लिपुलेख सड़क तवाघाट के पास भारी बोल्डर और मलबा आने से बंद हो गई। भारी बारिश से यमुनोत्री राजमार्ग 10 दिनों से बंद है। बदरीनाथ राजमार्ग पर भी बार-बार यातायात बाधित हो रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों उत्तरकाशी, टिहरी, बागेश्वर, देहरादून और रुद्रप्रयाग में अगले पांच दिन भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

Mandi Cloud Burst : ड्रोन से की जा रही है लापता लोगों की तलाश, 17 लोगों की मौत; 54 अभी लापता

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments