Thursday, October 22, 2026
HomeमनोरंजनAnupamaa : लोकप्रिय टीवी सीरियल 'अनुपमा' के सेट पर लगी भयंकर आग

Anupamaa : लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भयंकर आग

 dipr

Anupamaa :  आज सोमवार की सुबह लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के सेट पर आग लग गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। यह घटना मुंबई स्थित गोरेगांव फिल्म सिटी की है, जहां ‘अनुपमा’ का सेट है। हालांकि, आग लगने के तुरंत बाद मुंबई फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंच गए और हालात पर काबू करने का प्रयास करने में लगे हुए हैं।

Operation Sindhu : ईरान में जारी संघर्ष के बीच वापस आए 285 और लोग

कब और कैसी हुई घटना?

मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में आज सोमवार सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर अचानक हड़कंप मच गया, जब पता चला कि पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर आग लग गई। सेट पर आग लगते ही ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, आग लगते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं और हालात पर काबू पाने का प्रयास किया गया, जिससे हालात सामान्य हैं। इसके लिए चार दमकल गाड़ियां, चार जंबो टैंकर, एक सहायक प्रभागीय अग्निशमन अधिकारी और तीन स्टेशन अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर तैनात किया गया। बीएमसी के एमएफबी के अनुसार, आग अनुपमा सेट पर एक टेंट संरचना में लगी थी, जो दादा साहब फाल्के चित्रनगरी के नजदीक मराठी बिग बॉस के सेट के पीछे स्थित है। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि आग लगने का असली कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, जिसकी अभी जांच की जा रही है। इसके अलावा किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

सोशल मीडिया पर नेटिजंस दे रहे रिएक्शंस

अनुपमा के सेट पर आग लगते ही सोशल मीडिया पर नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। सभी इस घटना को लेकर चिंता जता रहे हैं।

अनुपमा शो के बारे में

भारतीय टेलीविजन का सबसे चर्चित टेलीविजन शो ‘अनुपमा’ है। इसमें मुख्य भूमिका में रुपाली गांगुली हैं। साल 2020 में शुरू हुए इस शो का निर्देशन रोमेश कालरा द्वारा किया जा रहा है।

Iran-Israel Conflict : ईरान में मृतकों की संख्या 950 के पार पहुंची

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments