Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयJyoti Malhotra Espionage Case : क्या Jyoti Malhotra को मिलेगी बेल? आज...

Jyoti Malhotra Espionage Case : क्या Jyoti Malhotra को मिलेगी बेल? आज कोर्ट में होगी पेशी

 dipr

नई दिल्ली। Jyoti Malhotra Espionage Case : पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में सेंट्रल जेल में बंद ज्योति मल्होत्रा (Jyoti Malhotra Espionage Case) की सोमवार को अदालत में पहली पेशी होगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनकी पेशी कारवाई जाएगी।

Raja Murder Case : राजा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मेघालय में पत्नी ने ही कराई हत्या

पिछली सुनवाई पर हिसार कोर्ट ने ज्योति मल्होत्रा को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। ज्योति मल्होत्रा इसके बाद से हिसार की सेंट्रल जेल में बंद है। कोर्ट आज फैसला करेगी कि क्या ज्योति की न्यायिक हिरासत और बढ़ेगी या उसे बेल मिलेगी।

पाक के पूर्व सब इंस्पेक्टर ने की ज्योति की पैरवी

इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व सब इंस्पेक्टर नासिर ढिल्लो ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर जासूसी के आरोप में पकड़े गए पंजाब के जसबीर और ज्योति मल्होत्रा की पैरवी की है। उसने कहा है कि दोनों बेकसूर हैं।

ज्योति मल्होत्रा हरियाणा के हिसार की न्‍यू अग्रसेन कॉलोनी की रहने वाली है। उसके पिता पिता कारपेंटर हैं। ज्योति की पढ़ाई लिखाई हिसार में ही हुई। एफसीजे कॉलेज हिसार से ग्रेजुएशन करने के बाद वह दिल्ली आ गई।

पाकिस्तान के अधिकारियों के संपर्क में थी ज्योति

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, ज्योति ने कबूल किया है कि वह पाकिस्तान हाई कमीशन में अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से मिली थी। इसके बाद वह दो बार पाकिस्तान भी गई, जहां उसकी मुलाकात अली हसन से हुई। अली हसन ने उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों से मिलवाया।

Pran Pratishtha : मुख्यमंत्री धामी ने कालू सिद्ध मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments