Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयBhopal News : भोपाल दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, महिला अधिकारियों और कर्मचारियों...

Bhopal News : भोपाल दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपी गई सुरक्षा की कमान

 dipr

Bhopal News :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (31 मई) को भोपाल के जंबूरी मैदान में देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला महिला सम्मेलन है, जिसे भाजपा ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित किया है। भाजपा ने सम्मेलन में दो लाख महिलाओं के आने का दावा किया है। सम्मेलन की जिम्मेदारी भी भाजपा ने महिलाओं को सौंपी है। पीएम इसमें आतंकवाद के खिलाफ बड़ा मैसेज दे सकते हैं। वे एमपी की पहली मेट्रो रेल, सतना और दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। पीएम मोदी सुबह 9.30 बजे दिल्ली से रवाना होकर सुबह 10.55 पर भोपाल स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। इसके बाद 11 बजे के आस-पास जंबूरी मैदान पहुंचकर महिला महासम्मेलन में शामिल होंगे।

US : डोनाल्ड ट्रंप ने इस्पात आयात पर दोगुना किया टैरिफ, चार जून से लागू होगा फैसला

बताया जा रहा है कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नया और सशक्त संदेश देगा। खासतौर पर इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को भोपाल से दतिया तक ले जाने वाला विमान भी एक महिला पायलट द्वारा संचालित किया जाएगा। वहीं इंदौर मेट्रो की पहली सवारी में भी केवल महिलाएं शामिल होंगी, जो महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और सम्मान का प्रतीक बनेगी।

देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर विशेष आयोजन

भोपाल में आज देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य महिला सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का पहला ₹300 का स्मारक सिक्का जारी करेंगे। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

यह स्मारक सिक्का 35 ग्राम वजनी होगा, जिसमें 50 प्रतिशत चांदी की मात्रा रहेगी। सिक्के के एक ओर देवी अहिल्या बाई की तस्वीर होगी और उसके चारों ओर हिंदी और अंग्रेजी में ‘अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती’ अंकित रहेगा। साथ ही 1725 से 2025 तक की अवधि भी उल्लिखित की जाएगी। दूसरी ओर अशोक स्तंभ के नीचे रुपये का प्रतीक चिन्ह और मूल्यवर्ग ₹300 लिखा होगा। यह भारत का पहला ऐसा सिक्का होगा, जिसका मूल्यवर्ग ₹300 है। इसके अलावा प्रधानमंत्री इस मौके पर एक विशेष डाक टिकट भी जारी करेंगे।

दतिया को मिलेगा नया एयरपोर्ट, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा

प्रधानमंत्री मोदी आज भोपाल से वर्चुअल माध्यम से दतिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह एयरपोर्ट 124 एकड़ क्षेत्र में फैला है और इसका रनवे 1.81 किलोमीटर लंबा है। इसमें दो चेक-इन काउंटर, 50 कारों की पार्किंग की सुविधा और अन्य आधारभूत संरचनाएं शामिल हैं।

यह एयरपोर्ट खासतौर पर धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माने जा रहे दतिया शहर को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। फ्लाईबिग एयरलाइन की 19 सीटर उड़ानें सप्ताह में चार दिन यहां से संचालित की जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

सतना एयरपोर्ट से खुलेगा विकास का नया द्वार

प्रधानमंत्री मोदी सतना एयरपोर्ट का भी वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। 37 करोड़ रुपये की लागत से सतना की पुरानी हवाई पट्टी को आधुनिक एयरपोर्ट में तब्दील किया गया है। इस एयरपोर्ट में 1200 मीटर लंबा रनवे बनाया गया है, जिस पर 19 सीटर विमान आसानी से उतर सकेंगे।

यहां एक बार में दो विमानों की पार्किंग की सुविधा है। टर्मिनल भवन 750 वर्गमीटर में बना है, जिसमें एटीसी टावर, वीआईपी लाउंज और विशेष जरूरतमंद यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं। पूरी हवाई पट्टी को 5.5 किलोमीटर लंबी बाउंड्री वॉल से सुरक्षित किया गया है। इस एयरपोर्ट से विंध्य क्षेत्र में पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग के क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खुलेंगे।

इंदौर मेट्रो में शुरू होगी यात्री सेवा

प्रधानमंत्री मोदी भोपाल से ही वर्चुअली इंदौर मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवा की शुरुआत करेंगे। यह कॉरिडोर लगभग छह किलोमीटर लंबा है और ‘येलो लाइन’ का हिस्सा है। इसमें गांधीनगर स्टेशन और सुपर कॉरिडोर के तीन, चार, पांच और छह नंबर स्टेशन शामिल हैं।

महिलाओं के हाथ में सुरक्षा की जिम्मेदारी

देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित होने जा रहे महासम्मेलन की कमान महिलाओं के हाथ में होगी। इसी क्रम में सुरक्षा का जिम्मेदारी मध्यप्रदेश कैडर की वरिष्ठ व तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा को मिली है। देश की सीमाओं पर अपनी सूझबूझ और सख्त निगरानी के लिए जानी जाने वाली सोनाली मिश्रा अब पीएम की सुरक्षा की अगुवाई कर रही हैं। एडीजी सोनाली मिश्रा ने कहा कि सभी अधिकारी ड्यूटी पर लगे हैं। हमें पीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि हमें जो भी ड्यूटी मिलती है, उसको अनुशासनित और ईमानदारी के साथ निभाते हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें यह अवसर मिला। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई है।

Ankita Murder Case : अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, हत्या के मामले में तीनों आरोपी दोषी करार

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments