Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयElon Musk : एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से अलग करने...

Elon Musk : एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से अलग करने का किया ऐलान

 dipr

वाशिंगटन। Elon Musk :  टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से अलग करने का ऐलान किया है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। पिछले दिनों एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘बिग ब्यूटीफुल’ टैक्स बिल की खुलकर आलोचना की थी, इसके बाद ट्रंप और मस्क के बीच मतभेद की खबरें आईं थीं।

Meritorious Student Award Ceremony : मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी छात्र सम्मान समारोह में 75 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

मस्क ने ट्रंप को दिया धन्यवाद

एलन मस्क ने एक्स पर लिखा कि मेरा विशेष सरकारी कर्मचारी के रूप में मेरा निर्धारित समय समाप्त हो रहा है, मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को व्यर्थ व्यय को कम करने के अवसर के लिए धन्यवाद देना चाहता हूँ। DOGE मिशन समय के साथ और मजबूत होता जाएगा क्योंकि यह पूरे सरकार में जीवन का एक तरीका बन जाएगा।

ट्रंप का चुनाव अभियान में खुलकर किया समर्थन

राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान दोनों के बीच अच्छे संबंध बने और मस्क ने ट्रंप प्रशासन में एक वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर काम किया है। मस्क ने ट्रंप की उम्मीदवारी का समर्थन करने के लिए 25 करोड़ डॉलर का योगदान दिया था।
बिग ब्यूटीफुल बिल को लेकर की थी ट्रंप की आलोचना

इससे पहले टेस्ला के मालिक मस्क ने कहा था कि वह राष्ट्रपति द्वारा ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ कहे जाने से निराश हैं। उन्होंने सीबीएस को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि यह बिल न केवल भारी खर्च वाला है बल्कि यह उनके सरकारी दक्षता विभाग के प्रयासों को कमजोर करता है। यह संघीय घाटे को बढ़ाता है।

मंगलवार को प्रसारित इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि एक बिल बड़ा हो सकता है या सुंदर हो सकता है, लेकिन मुझे नहीं पता कि यह दोनों हो सकता है।’ हालांकि मस्क के इस बयान पर अभी तक व्हाइट हाउस के अधिकारियों की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

यह बिल टैक्स में कटौती और सख्त आव्रजन नीति को बढ़ावा देने की बात करता है। इस बिल को मंगलवार को संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में पारित किया और सीनेट में इस पर बहस चल रही है।

इस विभाग में काम कर रहे थे मस्क

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने सरकारी दक्षता विभाग गठित किया, जिसकी जिम्मेदारी मस्क को सौंपी है। यह विभाग सरकारी खर्चों में कटौती के लिए काम कर रहा है।

CoronaVirus : उत्तराखंड में सरकार अलर्ट…कोविड लक्षण वाले सभी मरीजों की जांच अनिवार्य

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments