Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयJyoti Malhotra Case : ज्योति मल्होत्रा के खातों की जांच, PNB एकाउंट...

Jyoti Malhotra Case : ज्योति मल्होत्रा के खातों की जांच, PNB एकाउंट में नहीं मिली कोई बड़े लेन-देन की जानकारी

 dipr

हिसार। Jyoti Malhotra Case पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ी गई यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बैंक खातों की डिटेल पुलिस ने जुटा ली है। ज्योति मल्होत्रा के अलावा उनके पिता और ताऊ के बैंक खाते की डिटेल हासिल की है।

Covid 19 in India : देश में दो दिन में 2 लोगों की मौत, इन राज्यों में तेजी से बढ़े एक्टिव मरीज

ज्योति के पीएनबी खाते से कोई बड़ी ट्रांजेक्शन पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस ये पता लगा रही है कि ज्योति के पास आय से अधिक पैसा कहां से आया और किस खाते में आया। पुलिस को ज्योति के पीएनबी बैंक के जिस पुराने खाते की डिटेल खंगाली उसमें पुलिस को कुछ ज्यादा हाथ नहीं लगा है।

2011-2012 में पीएनबी में खुलवाया था बैंक खाता

जानकारी के अनुसार न्यू अग्रसेन कॉलोनी की रहने वाली ज्योति ने साल 2011-2012 में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में अपना खाता खुलवाया था। उसके बाद से सितंबर 2024 तक खाते में न्यूनतम लेन-देन ही हुआ। पुलिस ने करीब तीन साल का लेन-देन खंगाला। इसमें पता चला कि पिछले करीब तीन साल में कोई बड़ा लेनदेन खाते में नहीं हुआ। खाता निष्क्रिय होता गया। सितंबर 2024 में खाते को (डारमेंट) यानी सुस्त व निष्क्रिय मान लिया।

ऐसे में बैंक अधिकारियों की तरफ से ज्योति के खाते को बंद करने के संबंधित औपचारिकताएं की जा रही थी। ज्योति के बैंक खाते में पिछले करीब एक साल में 10 रुपये से भी कम राशि थी। ऐसे में सोचने वाली बात यह है कि खाते में एक निर्धारित न्यूनतम राशि से भी कम राशि होने के बाद अचानक आरोपित ज्योति मल्होत्रा पास विदेशों में भ्रमण के लिए रुपये कहां से आए, जो वह पाकिस्तान, चीन, दुबई, थाईलैंड आदि देशों की यात्रा कर आई। वहां पर महंगे होटलों में रूकी। इसके अलावा देश के कई राज्यों की यात्रा की।

पुलिस की जांच में भी सामने आया चुका है कि आरोपित ज्योति मल्होत्रा के इंटरनेट मीडिया की आय से अधिक पैसा आता था। वह भी कुछ समय पहले ही आया है। पुलिस को स्टेट बैंक के खाते की डिटेल मिल चुकी है।

पुलिस जब पीएनबी बैंक पहुंची तो उससे पहले पुलिस ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ज्योति से संबंधित कुछ खातों की डिटेल भी जुटाई। वह खाते ज्योति के थे या उनके स्वजन के इस बारे में पुलिस या बैंक प्रशासन ने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।

Gujarat News : आज गुजरात जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, 77,000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments