Covid 19 in India : देश में दो दिन में 2 लोगों की मौत, इन राज्यों में तेजी से बढ़े एक्टिव मरीज

Corona Virus

नई दिल्ली। Covid 19 in India  देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। केरल, कर्नाटक के बाद अब महाराष्ट्र में लगातार कोविड केस में इजाफा देखने को मिल रहा है। यहां तक की कई राज्यों से मौत के मामले भी सामने आए हैं।

Gujarat News : आज गुजरात जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, 77,000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

देश में अब तक एक्टिव मरीज 363 रिकॉर्ड किए गए हैं। वहीं, दो दिन में 2 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में तेजी से बढ़े मामले, 21 साल के मरीज की मौत

महाराष्ट्र में कोविड 19 के 43 नए मामले सामने आए हैं। मामलों में इजाफे के साथ ही ठाणे में 21 वर्षीय कोविड मरीज की मौत हो गई। मरीज को ठाणे के छत्रपति शिवाजी महाराज कलवा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

बेंगलुरु में भी गई एक बुजुर्ग की जान (Covid 19 in India)

कर्नाटक के बेंगलुरु में कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण गंभीर बीमारियों से पीड़ित 84 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है और शनिवार को उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शहर के व्हाइटफील्ड निवासी की मौत 17 मई को कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण हुई थी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोविड-19 के 38 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 32 बेंगलुरु में हैं।

Jammu Kashmir News : राहुल गांधी ने पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *