Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयGujarat News : आज गुजरात जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, 77,000 करोड़ की परियोजनाओं...

Gujarat News : आज गुजरात जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, 77,000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

 dipr

नई दिल्ली। Gujarat News  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से शुरू हो रहे अपने गृह राज्य के दो दिवसीय दौरे के दौरान गुजरात में 77,400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वह दाहोद में लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे और इलेक्टि्रक लोकोमोटिव को हरी झंडी भी दिखाएंगे।

Jammu Kashmir News : राहुल गांधी ने पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात की

इसके बाद वह करीब 24,000 करोड़ रुपये की लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। सोमवार शाम को मोदी भुज में 53,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

सार्वजनिक समाहोह को भी संबोधित करेंगे पीएम मोदी (Gujarat News)

पीएम मोदी एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री गांधीनगर जाएंगे और 27 मई को गुजरात शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे और शहरी विकास वर्ष 2025 का शुभारंभ करेंगे।

परियोजनाओं से जनता को होगा सीधा फायदा

कनेक्टिविटी बढ़ाने और विश्व स्तरीय यात्रा अवसंरचना के निर्माण की प्रतिबद्धता के अनुरूप पीएम मोदी दाहोद में भारतीय रेलवे के लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। इस संयंत्र में घरेलू उद्देश्यों और निर्यात के लिए 9000 एचपी के इलेक्टि्रक इंजनों का निर्माण किया जाएगा। पीएम मोदी संयंत्र से निर्मित पहले इलेक्टि्रक इंजन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। ये इंजन भारतीय रेल की माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने में मदद करेंगे।

Indus Water Treaty : हम पर तीन युद्ध थोपकर पहले ही सिंधु जल समझौते का उल्लंघन कर चुका पाकिस्तान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments