J-K Encounter : किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने गोलीबारी के बाद तीन आतंकी घिरे

J-K Encounter

J-K Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने गोलीबारी के बाद तीन से चार आतंकियों को घेर लिया है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

Weather : दिल्ली-NCR में बारिश ने ढाया कहर, कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली कि चटरू के सिंहपोरा इलाके में आतंकी छिपे हैं। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से गोलीबारी हुई है। फिलहाल इलाके में आतंकियों की तलाशी अभियान चल रहा है।

आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में सुरक्षा बलों ने घाटी के अलग-अलग इलाकों में छिपे आतंकियों को ढूंढ़कर उन्हें मार गिराया है. सेना ने अभी तक छह आतंकियों को ढेर किया है. इन आतंकियों के संबंध लश्कर ए तैयबा से बताए जा रहे थे. सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद आतंकियों की एक सूची तैयार की है जो कश्मीर में रहकर पाकिस्तान के इशारे पर काम करते हैं. इस लिस्ट में कुल 14 आतंकी के नाम हैं. जिनमें से अभी तक 6 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है जबकि अन्य बचे 8 आतंकियों की तलाश लगातार जारी है।

Trteey Parvataarohan Abhiyaan : एन.डी.आर.एफ के तृतीय पर्वतारोहण अभियान ‘शौर्य’ का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग ऑफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *