Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयWeather : दिल्ली-NCR में बारिश ने ढाया कहर, कई राज्यों में बारिश...

Weather : दिल्ली-NCR में बारिश ने ढाया कहर, कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि

 dipr

नई दिल्ली। Weather : मौसम का मिजाज बुधवार शाम को यकायक बदल गया। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश व राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में जहां दिन में तेज धूप निकली, वहीं शाम को हवाएं चलने लगीं और फिर बारिश हुई।

Trteey Parvataarohan Abhiyaan : एन.डी.आर.एफ के तृतीय पर्वतारोहण अभियान ‘शौर्य’ का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग ऑफ

मौसम का असर विमानों की आवाजाही पर भी पड़ा

कुछ राज्यों में ओलावृष्टि भी हुई। बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं ओलावृष्टि ने लोगों को काफी नुकसान पहुंचाया। इस दौरान पेड़ व दीवारें गिरने से जनहानि भी हुई। उत्तर प्रदेश में ही 12 लोगों की जान चली गई। मौसम का असर विमानों की आवाजाही पर भी पड़ा।

दिल्ली में जनजीवन अस्त-व्यस्त

दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार शाम तेज आंधी और वर्षा ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं से पेड़ गिरने और बिजली के तार टूटने से लोग अधिक प्रभावित हुए। दिल्ली के कई इलाकों में पेड़ और खंभे गिर गए हैं। वजीराबाद रोड पर पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबकर एक बाइक सवार की मौत हो गई।

सोनभद्र जिले में वज्रपात से दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बुधवार को मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिला। लखनऊ समेत तराई और पूर्वी जिलों में जहां बादलों की आवाजाही के बीच तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई तो कहीं-कहीं वज्रपात हुआ।

लखीमपुर में मकान ढहने की दो घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। दीवार गिरने से अलीगढ़ में भी एक मौत हुई है। सोनभद्र जिले में वज्रपात से दो लोगों की मौत की सूचना है।

सहारनपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत

सहारनपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो और मेरठ में पेड़ के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई। बागपत में आंधी में गिरे कूलर में दबकर एक सात माह की बच्ची की मौत हो गई।

बिजनौर में आंधी में गिरे पेड़ से बाइक टकराने से सिपाही की मौत हो गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार से बुंदेलखंड को राहत मिलनी शुरू होगी। प्रदेश के लगभग हर क्षेत्र में 27 मई तक वर्षा के आसार हैं।

पंजाब के कई जिलों में वर्षा व ओलावृष्टि

पंजाब में दिनभर की गर्मी के बाद शाम को तेज आंधी, वर्षा और ओलावृष्टि ने लोगों को राहत दी। जालंधर, लुधियाना, रूपनगर, नवांशहर, होशियारपुर, और बरनाला जैसे क्षेत्रों में राहत भरी हवा चली। हालांकि, कई स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ।

नंगल में काले बादल छाने के बाद तेज वर्षा और ओलावृष्टि हुई। रूपनगर में आधे घंटे तक धूल भरी आंधी चली, जिसके बाद वर्षा शुरू हुई। होशियारपुर में आंधी के साथ बादल मंडराए, लेकिन वर्षा नहीं हुई।

वर्षा-ओलावृष्टि से उत्तराखंड में आफत

उत्तराखंड में वर्षा व ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ है। अल्मोड़ा में एक यात्री वाहन गदेरे के उफान में बह गया। हालांकि, चारों यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इसके अलावा अल्मोड़ा-हल्द्वानी मार्ग पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने से अफरा-तफरी मच गई।

गुजरात के पर्यटकों की कार पर बोल्डर गिरे। वहीं, कई पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली-पानी और संचार सेवाएं भी बाधित हो गईं। चारधाम और आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बौछारों का क्रम बना हुआ है।

हिमाचल में फसलों को नुकसान

हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। आम के पेड़ों से आम भी झड़ गए। चौहार व छोटा भंगाल घाटी में भारी वर्षा व ओलावृष्टि हुई। इससे छोटी झरवाड़ गांव में एक किसान की गोभी पानी में बह गई। कई स्थानों पर आलू की फसल भी बह गई है। मंडी के जोगेंद्रनगर में वर्षा व तूफान के दौरान सड़क पर मलबा आ गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।

CM Helpline : सीएम हेल्पलाइन की सक्रियता जांचने के क्रम में सीएम ने शिकायतकर्ताओं से की बातचीत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments