Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडADI KAILASH YATRA 2025 : हर हर महादेव के जयकारों के साथ...

ADI KAILASH YATRA 2025 : हर हर महादेव के जयकारों के साथ शुरू हुई आदि कैलाश यात्रा, पहला जत्था हुआ रवाना –

 dipr

हल्द्वानी: ADI KAILASH YATRA 2025  उत्तराखंड की पवित्र यात्राओं में आदि कैलाश यात्रा का आज से शुभारंभ हो गया है. आदि कैलाश यात्रा का पहला जत्था आज हल्द्वानी से रवाना हुआ. पहले दल में कुल 20 श्रद्धालु शामिल हैं. जिनमें 13 पुरुष और 7 महिलाएं हैं. इस दल में 6 श्रद्धालु महाराष्ट्र, 7 तमिलनाडु, 7 उत्तराखंड से हैं. श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया.

Chief Justice Of India : न्यायमूर्ति गवई आज भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में लेंगे शपथ 

यात्रा का शुभारंभ हल्द्वानी के काठगोदाम से हुआ.पहले दिन श्रद्धालु भीमताल, फिर गोलजू देवता मंदिर, जागेश्वर होते हुए रात के समय पिथौरागढ़ पहुंचेंगे. दूसरे दिन यात्रा धारचूला, तीसरे दिन गूंजी, चौथे दिन नाभीढांग और फिर पांचवे दिन श्रद्धालु आदि कैलाश के दर्शन करेंगे. इसके बाद यात्रा छठें दिन चौकोड़ी, सातवें दिन अल्मोड़ा होते हुए आठवें दिन वापसी हल्द्वानी के काठगोदाम में समाप्त होगी.

देहरादून से यात्रा में शामिल हुईं स्वराज यादव ने बताया कि यह उनकी चौथी आदि कैलाश यात्रा (ADI KAILASH YATRA 2025)  है. वह अब तक चार बार कैलाश मानसरोवर भी जा चुकी हैं. उन्होंने कहा,हर बार इस यात्रा में नया अनुभव होता है, और इस बार की यात्रा भी उतनी ही विशेष है.

मुंबई से तीन सहेलियां—रूपा ठक्कर, दीपिका अंजारा और कामिनी दशिमी भी इस यात्रा में पहली बार शामिल हुई हैं.उन्होंने कहा,पहाड़ों का रोमांच और आध्यात्मिक अनुभव साथ मिल रहे हैं. यह शुरुआत है, लेकिन दिल से बहुत अच्छा लग रहा है. इससे पहले हम चार बार अमरनाथ यात्रा कर चुकी हैं, लेकिन आदि कैलाश की यह पहली यात्रा है. नीलाक्षी और उनके पति भी इस यात्रा में शामिल हैं. उन्होंने कहा,हम दोनों बहुत खुश हैं कि हमें इस यात्रा में साथ जाने का अवसर मिला. यह यात्रा हमारे रिश्ते और आस्था दोनों को और गहरा बनाएगी. 76 वर्षीय मुरली प्रसाद ने बताया वे हर साल ऐसी तीर्थ यात्राओं में जाते हैं. उन्होंने कहा, शरीर भले बूढ़ा हो जाए, लेकिन मन और श्रद्धा कभी थकती नहीं,आदि कैलाश की ओर बढ़ते कदम मेरी आत्मा को आनंदित कर रहे हैं.

CBSE 10-12th Results 2025 : इस साल 13वें स्थान पर रहा देहरादून रीजन, CM ने उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई दी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments