Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डUttarakhand Climate : उत्तराखंड में आज बारिश और ओलावृष्टि का औरेंज...

Uttarakhand Climate : उत्तराखंड में आज बारिश और ओलावृष्टि का औरेंज अलर्ट, यात्रा करने वाले लोग रहें सावधान

 dipr

देहरादून: Uttarakhand Climate  उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया है कि राज्य के सभी जिलों में आज बारिश होगी. 5 जिलों में अनेक जगह बारिश होगी. 4 जिलों में कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान लगाया है. वहीं 4 जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है.

Kedarnath Heli Seva : आज इस समय खुलेगी वेबसाइट, 22 जून तक की यात्रा के लिए बुक कर सकेंगे हेली टिकट

उत्तराखंड में मौसम का औरेंज अलर्ट

आज और कल के लिए औरेंज अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है, उसके अनुसार आज से 12 मई तक पूरे प्रदेश में बारिश होगी. 11 और 12 मई को बारिश का फैलाव ज्यादा होगा. खासकर 12 मई को पूरे राज्य में अनेक जगह बारिश होगी. मौसम विभाग के निदेशक ने ये भी कहा कि ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी.

मौसम विभाग के निदेशक ने सावधान रहने को कहा

उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी. कई पहाड़ी जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि होगी. निदेशक बिक्रम सिंह ने लोगों को सलाह दी है कि जब आंधी-तूफान और ओलावृष्टि होगी तो उस समय सुरक्षित स्थानों पर रहें. उन्होंने कहा कि आजकल गाड़ गदेरों और नदियों से दूर रहे हैं. इनका जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जो खतरनाक साबित हो सकता है. मौसम विभाग के निदेशक ने कहा कि जो तीर्थयात्री चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं, वो वहां के गिरते तापमान में सुरक्षित रहने के लिए उचित प्रबंध कर लें. मौसम का अपडेट लगातार लेते रहें.

उत्तराखंड के बड़े शहरों का तापमान

कई दिनों से हो रही बारिश के कारण उत्तराखंड में तापमान गिरा है. जिस देहरादून शहर में अप्रैल में गर्मी होने लगी थी, वहां मई के शुरुआती हफ्ते में तापमान नीचे गया है. आज देहरादून का अधिकतम तापमान 27° और न्यूनतम तापमान 18° सेल्सियस है. बारिश के कारण हरिद्वार का तापमान भी गिरा है. यहां अधिकतम तापमान 30°और न्यूनतम तापमान 20° सेल्सियस है. काशीपुर का अधिकतम तापमान 32° और न्यूनतम तापमान 22° सेल्सियस है. रुद्रपुर में तापमान काशीपुर से एक डिग्री ज्यादा अधिकतम 33° और न्यूनतम 23° सेल्सियस है. कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 31° और न्यूनतम तापमान 21° सेल्सियस है.

Operation Sindoor : भारत ने पहलगाम हमले का लिया बदला, पाकिस्तान पर की एयर स्ट्राइक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments