India-Pakistan Tension : पाकिस्तान को बड़ा झटका. सेंधा नमक के ऑर्डर रद्द

Indo-Pak Conflict

India-Pakistan Tension :  पहलगाम में बेगुनाहों की हत्या के बाद पाकिस्तान से आयात पर भारत सरकार ने रोक लगा दी है। इससे सबसे ज्यादा असर सेंधा नमक और मेवे पर पड़ेगा। ऐसे में व्यापारियों ने सेंधा नमक के ऑर्डर निरस्त कर दिए हैं। नए ऑर्डर लेना भी बंद कर दिया है।

UTTARAKHAND CHARDHAM YATRA 2025 : 1 लाख 83 हजार से ज्यादा श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर कमा चुके पुण्य

चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के मंत्री अशोक लालवानी ने बताया कि पाकिस्तान से सेंधा (लाहौरी) नमक, छुहारे, काली किशमिश और सब्जा के बीज (पाचन तंत्र ठीक करने, वजन घटाने में सहायक) पाकिस्तान से आयात होते थे। अंजीर, मुनक्का अफगानिस्तान से पाकिस्तान के जरिये पहुंचते हैं।

जनपद में इनका अच्छा-खासा कारोबार है। सेंधा नमक की हर महीने 250 से 300 टन, 550-600 टन छुहारे, 15 टन में पिस्ता-काली किशमिश और सब्जा के बीज का व्यापार होता है। पाकिस्तान से आयात बंद होने से थोक विक्रेताओं ने फिलहाल सेंधा नमक के बड़े ऑर्डर रद्द कर दिए हैं। नए ऑर्डर नहीं लिए जा रहे हैं।

आगरा किराना कलर एंड केमिकल कमेटी के सदस्य पवनदीप कपूर ने बताया कि जिले में मेवे के करीब 30 थोक व्यापारी हैं। हमारे यहां मुनक्का, पिस्ता, अंजीर अफगानिस्तान से पाकिस्तान के रास्ते आते हैं। आगरा में 25-30 टन अंजीर, 40-50 टन मुनक्का का व्यापार है। अब दूसरे देशों के रास्ते से इनका आयात होगा। यातायात का खर्च बढ़ने से असर इनकी कीमतों पर पड़ेगा। वैसे, देशहित में पूरा व्यापारी वर्ग भारत सरकार के निर्णय के साथ खड़ा है।

सूती कपड़ों की कीमतों पर भी असर

आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल का कहना है कि पाकिस्तान से आयात बंद होने से सूती कपड़ों की कीमतों पर असर पड़ सकता है। वहां से कपास का आयात होता है। सूती कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ी है। इससे शर्ट, धोती, अंडरगारमेंट, महिलाओं के परिधान बनाए जा रहे हैं। आगरा व्यापार मंडल के मंत्री राजीव गुप्ता ने बताया कि बांग्लादेश से भी रिश्ते बेहतर नहीं हैं। ऐसे में सूती कपड़ों की कीमत बढ़ सकती है। पाकिस्तान से आयात बंद होने से हमारे देश में चंद पर ही असर पड़ेगा, लेकिन पाकिस्तान को भारी नुकसान होगा।

Nainital Incident : नैनीताल दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के परिजनों से सीएम धामी ने बात की, पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *