Thursday, October 22, 2026
HomeनैनीतालNainital News : मासूम से दरिंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा, नैनीताल...

Nainital News : मासूम से दरिंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा, नैनीताल में तीन घंटे तांडव

 dipr

Nainital News :  नैनीताल शहर में बुधवार को अचानक सांप्रदायिक तनाव हो गया। रात करीब साढ़े नौ बजे से साढ़े 12 बजे तक सड़कों पर तांडव होता रहा। उस्मान नाम के बुजुर्ग ठेकेदार पर एक बालिका से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया तो सूचना शहर में आग की तरह फैल गई। लोगों की भीड़ मल्लीताल की सड़कों पर इकट्ठी हो गई। इसके बाद हिंदू संगठनों ने मुस्लिम समाज के लोगों की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।

Gangotri Dham Doors Opened : चारधाम यात्रा आज से शुरू, खुल गए गंगोत्री धाम के कपाट

सांप्रदायिक तनाव की स्थिति, भारी पुलिस फोर्स तैनात

शहर का माहौल खराब होने पर पूरा बाजार बंद हो गया। सांप्रदायिक तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पकड़े गए आरोपी को अपने हवाले करने की मांग करते हुए भीड़ ने मल्लीताल कोतवाली घेर ली। लोग आरोपी को कोतवाली के लॉकअप से बाहर निकालने पर आमादा थे। उन्होंने कोतवाली के बाहर ही धरना दे दिया।

इस बीच पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कुछ लोगों ने धार्मिक स्थल के दरवाजे पर पथराव भी किया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। बवाल के दौरान कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

वाहन गिराए, घरों के तोड़े शीशे

उग्र भीड़ ने गाड़ी पड़ाव बाजार में खड़े वाहन गिरा दिए। वहां दुकानों के आगे रखे सामान को भी इधर-उधर फेंक दिया। साथ ही कई घरों पर ईंट पत्थर फेंके। इस दौरान कई घरों के शीशे टूट गए। तब पुलिस ने वहां से अराजकता फैला रहे लोगों को खदेड़ा।

पांच सौ मीटर तक फैलाते रहे अराजकता

उग्र भीड़ ने एक किमी में अराजकता फैलाई। कोतवाली और गाड़ी पड़ाव तक कई बार उग्र लोग आते-जाते रहे और पत्थर चलाते रहे। पुलिस एक जगह से भीड़ को हटाती तो लोग दूसरी ओर एकत्र हो जा रहे थे।

दहशत में आ गए लोग

गाड़ी पड़ाव में मकानों पर पथराव के बाद लोग दहशत में आ गए। वहां रहने वाले परिवार खिड़की से ऐसा न करने की गुहार लगाते रहे। पुलिस पहुंची तो भीड़ वहां से भागी।

कार में किया दुष्कर्म, किशोरी को सड़क पर उतारा और भाग गया

कोतवाली के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि हवस का शिकार हुई बालिका की मां रिश्तेदारी में कहीं बाहर गई थी। पति और बच्चे यहीं थे। ऐसे में अपने घर का कामकाज कराने के लिए तीन दिन पहले उस्मान ने महिला की बेटी को अपने यहां बुला लिया था। उसने बालिका को 200 रुपये भी दिए।

अगले दिन वह उसे अपनी कार में ले गया और दुष्कर्म किया। उसने बालिका को शहर की एक प्रमुख रोड पर उतार दिया और चला गया। बालिका के घरवालों को जब जानकारी हुई तो बुधवार को उन्होंने पुलिस में शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

आज नैनीताल बंद का एलान

कोतवाली के सामने धरना दे रहे कई संगठनों ने एलान किया कि बृहस्पतिवार को नैनीताल बाजार पूरी तरह से बंद रहेगा। कोई भी दुकान नहीं खुलेगी।

Bangladesh Currency Crisis : मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के एक आदेश से बांग्लादेश में मुद्रा संकट

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments