Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandGangotri Dham Doors Opened : चारधाम यात्रा आज से शुरू, खुल गए...

Gangotri Dham Doors Opened : चारधाम यात्रा आज से शुरू, खुल गए गंगोत्री धाम के कपाट

 dipr

उत्तरकाशी: Gangotri Dham Doors Opened   विश्व प्रसिद्ध उत्तराखंड की चारधाम यात्रा आज से शुरू हो गई है. चारधाम यात्रा का उद्घाटन उत्तरकाशी जिले में स्थित मां गंगा के गंगोत्री धाम के कपाट खुलने से हुआ है. राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इस दिव्य पल के साक्षी बने. गंगोत्री के कपाट खुलने के समय हजारों तीर्थयात्री मंदिर प्रांगण में मौजूद थे. इस दौरान हर-हर गंगे और मां गंगा की जय के जयकारों से गंगोत्री धाम गूंज उठा. गंगोत्री धाम में पहली पूजा पीएम नरेंद्र मोदी के नाम से की गई.

Bangladesh Currency Crisis : मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के एक आदेश से बांग्लादेश में मुद्रा संकट

गंगोत्री धाम के कपाट खुले

गंगोत्री धाम के कपाट खुलने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद वहां पहुंचे. सीएम धामी के हेलीकॉप्टर ने हर्षिल हेलीपैड पर लैंड किया. यहां पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता ने सीएम धामी का स्वागत किया. हर्षिल से मुख्यमंत्री कार से गंगोत्री धाम पहुंचे. गंगोत्री धाम में आज कपाट खुलने पर भक्तों की अपार भीड़ मौजूद रही. मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है. अब अगले 6 महीने तक चलने वाली चारधाम यात्रा में मां गंगा की आरती और दर्शन रोजाना होंगे.

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए. गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 10:30 बजे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए. इससे पहले आज बुधवार सुबह सात बजे मां गंगा की डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से गंगोत्री के लिए रवाना हुई. ठीक साढ़े आठ बजे मां गंगा की चल विग्रह डोली गंगोत्री धाम पहुंची. यहां तीर्थ पुरोहितों ने विधिवत पूजा अर्चना, गंगा लहरी, गंगा सहस्त्रनाम का पाठ करने के बाद रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 10:30 पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गए. गंगोत्री धाम को इस मौके पर करीब 15 क्विंटर फूलों से सजाया गया. अब श्रद्धालु 6 माह तक गंगोत्री धाम में मां गंगा की दर्शन कर सकेंगे

उत्तराखंड चारधाम यात्रा शुरू

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 22 लाख से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके थे. मंगलवार शाम यानी 29 अप्रैल तक ही गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए 3,97,965 (3 लाख 97 हजार 965) तीर्थयात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया था. यमुनोत्री धाम के कपाट थोड़ी देर में खुलने वाले हैं. यमुनोत्री धाम के लिए मंगलवार शाम तक 3,65,569 (3 लाख 65 हजार 569) तीर्थयात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया था.

22 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन: चारों धामों के दर्शन के लिए मंगलवार 29 अप्रैल की शाम 5 बजे तक कुल 22,30,799 (22 लाख 30 हजार 799) श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था.

Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया पर अक्षय योग का दुर्लभ संयोग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments