Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयPahalgam News : भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की कड़ी आलोचना

Pahalgam News : भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की कड़ी आलोचना

 dipr

संयुक्त राष्ट्र। Pahalgam News  पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। वहीं, भारत लगातार पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इस कड़ी में भारत ने पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में जमकर सुनाया और उसके कृत्यों की आलोचना की।

Uttarakhand Chardham Yatra 2025 : देहरादून में बनाया गया कंट्रोल रूम, यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कही थी आतंकवादियों को प्रशिक्षण देने की बात

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने आतंकवादियों को प्रशिक्षण देने और उन्हें धन मुहैया कराने की बात स्वीकार की है। बिना नाम लिए अपने संबोधन में भारत ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने इस मंच का दुरुपयोग करने और उसे कमजोर करने, दुष्प्रचार करने और भारत के खिलाफ निराधार आरोप लगाने का विकल्प चुना है।

आगे कहा कि पूरी दुनिया ने हाल ही में एक टेलीविजन साक्षात्कार में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को आतंकवादी संगठनों को समर्थन, प्रशिक्षण और धन मुहैया कराने के पाकिस्तान के इतिहास को स्वीकार करते हुए सुना है।
दुनिया अब और आँखें नहीं मूंद सकती- भारत

यह खुला कबूलनामा किसी को भी आश्चर्यचकित नहीं करता है और पाकिस्तान को वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले और क्षेत्र को अस्थिर करने वाले एक दुष्ट देश के रूप में उजागर करता है। राजदूत उप स्थायी प्रतिनिधि योजना पटेल ने कहा कि दुनिया अब और आँखें नहीं मूंद सकती।

सैन्य कार्रवाई से पहले दुनिया को भरोसे में ले रहा भारत

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच भारत सक्रिय रूप से वैश्विक समर्थन जुटाने में लगा है। स्थिति को शांत करने के लिए नहीं, बल्कि संभावित सैन्य कार्रवाई के लिए अपने औचित्य को मजबूत करने के लिए। पिछले सप्ताह हुए नृशंस हमले के बाद एक दर्जन से ज्यादा वैश्विक नेताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बातचीत हुई है।

100 से ज्यादा देशों के राजनयिकों को बुलाया

इस बीच, 100 विदेशी मिशनों में तैनात राजनयिकों को तुरंत विदेश मंत्रालय बुलाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि भारत अपने पड़ोसी और कट्टर दुश्मन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए मामला तैयार कर रहा है। पाकिस्तान का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने दोषियों को कड़ी सजा और आतंक के सुरक्षित ठिकानों को नष्ट करने का संकल्प जताया है।

Chardham Yatra : चारधाम यात्रा को लेकर फेक न्यूज चलाने वालों पर तत्काल होगी कार्रवाई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments