Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयGautam Gambhir : गौतम गंभीर को 'आईएसआईएस कश्मीर' से जान से मारने...

Gautam Gambhir : गौतम गंभीर को ‘आईएसआईएस कश्मीर’ से जान से मारने की धमकी मिली

 dipr

Gautam Gambhir :  भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और भाजपा के पूर्व सांसद गौतम गंभीर को ‘आईएसआईएस कश्मीर’ (ISIS Kashmir) से जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद गंभीर ने बुधवार को दिल्ली पुलिस से संपर्क किया और तत्काल कार्रवाई की मांग की। राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ और मध्य दिल्ली के डीसीपी के मुताबिक, गंभीर ने औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया।

UKSSSC : आयोग ने प्रदेश में समूह-ग की 13 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया

गंभीर ने पुलिस से उचित कदम उठाने को कहा

गंभीर ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों से उनके परिवार और करीबी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी आग्रह किया। खतरे की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस गहनता से इस मामले की जांच करेगी और गंभीर और उनके प्रियजनों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाएगी।
विज्ञापन

22 अप्रैल को गंभीर को दो धमकी भले ईमेल मिले

रिपोर्ट के मुताबिक, 22 अप्रैल को गंभीर को दो धमकी भरे ईमेल मिले। एक ईमेल दोपहर में आया और दूसरा शाम को आया। दोनों में ‘आई किल यू’ (I Kill U) संदेश लिखा था। यह पहली बार नहीं है जब गंभीर को इस तरह की धमकियों का सामना करना पड़ा है। नवंबर 2021 में सांसद के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान भी उन्हें इसी तरह का एक ईमेल मिला था।

गंभीर ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की थी

गंभीर ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की। पहलगाम में मंगलवार को बायसरन घाटी में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर की गई गोलीबारी में 26 नागरिकों की मौत हो गई थी, जिसमें दो विदेशी नागरिक भी हैं। यह 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के बाद से सबसे भयानक घटनाओं में से एक बन गया। पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। गंभीर ने एक्स पर लिखा था, ‘मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत स्ट्राइक करेगा।’

Pahalgam Attack : भारत ने लिए पांच बड़े फैसले,सिंधु जल संधि को स्थगित; पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments