Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डBadri-Kedar Dham : चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की संख्या को...

Badri-Kedar Dham : चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की संख्या को 10 प्रतिशत बढ़ाया गया

 dipr

Badri-Kedar Dham :  चारधाम यात्रा में केदारनाथ व बदरीनाथ धाम (Badri-Kedar Dham) के लिए मई माह में ऑनलाइन पंजीकरण के स्लॉट फुल हो गए हैं। जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण उपलब्ध हैं। इस बार ऑनलाइन से आधार आधारित 60 प्रतिशत पंजीकरण किए जा रहे हैं।

Agra News : आगरा पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन पंजीकरण में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की

लेकिन स्लॉट उपलब्ध न होने से प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन पंजीकरण में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। जिन तीर्थयात्रियों को मई में ऑनलाइन पंजीकरण उपलब्ध नहीं हो रहे हैं, उनके पास ऑफलाइन पंजीकरण का विकल्प है। इसके लिए 28 अप्रैल को सुबह सात बजे से पंजीकरण काउंटर खुलेंगे।

चारधाम यात्रा के लिए अब तक पंजीकरण का आंकड़ा 20 लाख पार कर हो गया है। इसमें केदारनाथ के लिए 6.82 लाख, बदरीनाथ के लिए 6.01 लाख, गंगोत्री के लिए 3.55 लाख, यमुनोत्री के लिए 3.24 लाख, हेमकुंड साहिब के 34633 तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं।

केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों में सबसे ज्यादा उत्साह

केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों में सबसे ज्यादा उत्साह है। केदारनाथ धाम के कपाट दो मई और बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुल रहे हैं। दोनों धामों की मई माह में यात्रा करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण स्लॉट फुल हो चुके हैं। हालांकि प्रदेश सरकार ने देश दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

Terror Attack : पहलगाम में 26 सैलानियों की हत्या, विरोध में जम्मू बंद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments