Thursday, October 22, 2026
HomeमनोरंजनMahesh Babu Summon : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे Mahesh Babu, 27...

Mahesh Babu Summon : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे Mahesh Babu, 27 अप्रैल को पेश होने का आदेश

 dipr

नई दिल्ली। Mahesh Babu Summon :  साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu ED summon) जो बॉलीवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर के पति भी हैं, को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन भेजा है। अभिनेता को 27 अप्रैल को हैदराबाद स्थित ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। यह समन रियल एस्टेट कंपनियों साई सूर्या डेवलपर्स और सुराना ग्रुप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भेजा गया है।

PM Modi Saudi Arabia Visit : सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर पीएम मोदी

महेश बाबू के लिंक की जांच

हाल ही में ईडी ने इन दोनों कंपनियों और उनसे जुड़े निवेशकों के खिलाफ छापेमारी की थी। यह कार्रवाई सिकंदराबाद, जुबली हिल्स और बोवेनपल्ली जैसे हैदराबाद के पॉश इलाकों में की गई थी। साई सूर्या के मालिक सतीश चंद्र गुप्ता पर धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार, अब ईडी इस मामले में महेश बाबू की भूमिका और उनके लिंक की जांच कर रही है। मामले में और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

ईडी सूत्रों के अनुसार, महेश बाबू को साई सूर्या डेवलपर्स के विज्ञापन के लिए कुल 5.9 करोड़ रुपये दिये गये थे। इनमें से 3.4 करोड़ रुपये बैंकिंग चैनलों के जरिये, जबकि शेष 2.5 करोड़ रुपये नकद में दिये जाने की बात सामने आयी है। यही नकद लेन-देन अब जांच के घेरे में आ गई है।

कई हस्तियों के खिलाफ एफआईआर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बड़े रियल एस्टेट घोटाले की जांच के तहत कई चर्चित हस्तियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ईडी को शक है कि नकद लेन-देन के जरिए अवैध रूप से धन शोधन किया गया है। यह मामला तब सामने आया जब तेलंगाना पुलिस ने भाग्यनगर प्रॉपर्टीज लिमिटेड के डायरेक्टर नरेंद्र सुराणा और साई सूर्या डेवलपर्स के मालिक सतीश चंद्र गुप्ता समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Vrindavan News : संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का बदल गया समय, इसलिए लिया फैसला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments