Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयMehul Choksi Arrested : भगोड़ा मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारत लाने...

Mehul Choksi Arrested : भगोड़ा मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

 dipr

नई दिल्ली। Mehul Choksi Arrested : भगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारत को हजारों करोड़ रुपये के पीएनबी ऋण घोटाले में उसकी तलाश है। भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध पर बेल्जियम ने चोकसी के खिलाफ एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक मेहुल बेल्जियम के एंटवर्प में अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा था। उसने वहां का रेजिडेंसी कार्ड भी हासिल कर लिया था।

Hajj-2025 : 12 से कम उम्र के बच्चे नहीं जा सकेंगे हज यात्रा, सऊदी अरब सरकार ने जारी नहीं किया वीजा

जल्द प्रत्यर्पण शुरू करने का अनुरोध

एसोसिएटेड टाइम्स की खबर के मुताबिक भारतीय अधिकारियों ने बेल्जियम के अधिकारियों से मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का अनुरोध किया। इसके बाद वहां के प्रशासन ने चोकसी को हिरासत में लिया।

पत्नी के पास बेल्जियम की नागरिकता (Mehul Choksi Arrested)

चोकसी की पत्नी प्रीति के पास बेल्जियम की नागरिकता है। इस बीच उसने भी बेल्जियम का ‘एफ रेजीडेंसी कार्ड’ हासिल किया और इसी के सहारे अपनी पत्नी के साथ रहने लगा। ऐसा माना जाता है कि चोकसी बेल्जियम जाने से पहले एंटीगुआ और बारबुडा में भी रह चुका है। भारत को 13,500 करोड़ रुपये के पीएनबी ऋण धोखाधड़ी मामले में उसकी तलाश है।

फर्जी दस्तावेज पर बेल्जियम में ठहरा था चोकसी

मीडिया रिपोर्ट में दावा है कि चोकसी बेल्जियम से स्विट्जरलैंड जाने की फिराक में था। मगर उससे पहले ही उसे धर दबोचा गया। फर्जी दस्तावेजों और झूठे शपथपत्र के माध्यम से चोकसी ने बेल्जियम में निवास हासिल किया था।

बता दें कि मेहुल चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी ने फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से 13,500 करोड़ रुपये का लोन हासिल किया था। घोटाले का खुलासा होने से पहले दोनों देश से बाहर जा चुके थे। नीरव मोदी लंदन की जेल में बंद है। वह भारत में अपने प्रत्यर्पण का विरोध कर रहा है।

Tehri Accident : शादी समारोह में जा रहा था पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार, पांच की मौत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments