Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयHajj-2025 : 12 से कम उम्र के बच्चे नहीं जा सकेंगे हज...

Hajj-2025 : 12 से कम उम्र के बच्चे नहीं जा सकेंगे हज यात्रा, सऊदी अरब सरकार ने जारी नहीं किया वीजा

 dipr

Hajj-2025 :  हज की ख्वाहिश रखने वाले 12 साल से कम उम्र के बच्चे इस बार सऊदी अरब नहीं जा सकेंगे। सऊदी अरब सरकार ने इनका वीजा जारी नहीं किया है। ऐसे में 291 बच्चों के आवेदन निरस्त हो गए हैं। इनमें प्रदेश के 18 बच्चे भी शामिल हैं।

Tehri Accident : शादी समारोह में जा रहा था पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार, पांच की मौत

प्रदेश से इस बार 13748 आजमीन को हज के लिए रवाना किया जाना है। हज के लिए रवाना होने वालों में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 18 बच्चे भी शामिल थे, जिनकी उम्र 12 साल से कम है। राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई ने सर्कुलर जारी कर अवगत कराया है कि हज-2025 (Hajj-2025) में सऊदी अरब सरकार 12 वर्ष की आयु से कम के बच्चों का वीजा जारी नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि सऊदी सरकार की ओर से रोक लगाने की वजह से देश के विभिन्न राज्यों के 12 वर्ष से कम आयु के 291 बच्चे हज पर नहीं जा सकेंगे।

एसपी तिवारी ने बताया कि जिस कवर नंबर में बच्चे शामिल हैं, उनमें अन्य हज यात्री हज पर जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि अगर प्रभावित कवर नंबर में कोई अन्य हज यात्री बच्चे के कारण अपनी यात्रा 14 अप्रैल तक ऑनलाइन व हज सुविधा एप के माध्यम से निरस्त कराने के लिए आवेदन करता है तो उनकी यात्रा निरस्त कर दी जाएगी। उन्हें किसी तरह का निरस्तीकरण शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल के बाद निरस्तीकरण पर नियमानुसार कटौती की जाएगी।

Bhudev App : CM धामी ने भूदेव एप डाउनलोड करने की अपील, भूकंप आएगा तो मोबाइल फोन में बजेगा सायरन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments