Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandTehri Accident : शादी समारोह में जा रहा था पूरा परिवार हुआ...

Tehri Accident : शादी समारोह में जा रहा था पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार, पांच की मौत

 dipr

Tehri Accident : ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर भल्ले गांव में एक कार के अलकनंदा नदी में गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में गंभीर घायल एक महिला को बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार परिवार के चार लोग फरीदाबाद व दो लोग रुड़की से विवाह समारोह में भाग लेने गौचर जा रहे थे।

Bhudev App : CM धामी ने भूदेव एप डाउनलोड करने की अपील, भूकंप आएगा तो मोबाइल फोन में बजेगा सायरन

शनिवार सुबह करीब सात बजे राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भल्ले गांव के समीप एक कार बेकाबू होकर लगभग 300 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में जा गिरी। सूचना पर तहसीलदार सूरजपाल सिंह रावत, थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत, पुलिस व एसडीआरएफ की टीम उपकरणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची

नदी में डूबी कार के ऊपर फंसी गम्भीर घायल महिला अनिता देवी ( 45वर्ष) पत्नी मदन सिंह नेगी को किसी तरह पानी के बीच में फंसी कार से निकालकर बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया गया। महिला द्वारा कार सवार अन्य लोगों की जानकारी देने के बाद पुलिस व एसडीआरएफ टीम द्वारा नदी में बाकी लोगों की तलाश शुरू कर दी गई।

हादसे में तीन बच्चों की गई जान (Tehri Accident)

क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला गया। जिसमें पांच लोगों के शव मिले। मृतकों की पहचान सुनील गुंसाई (44 वर्ष) पुत्र होशियार सिंह उनकी पत्नी मीना गुसांई (40 वर्ष) उनका पुत्र धैर्य (14वर्ष) व सुजल (12वर्ष) निवासी सैनिक कॉलोनी फरीदाबाद व आदित्य नेगी (16वर्ष) पुत्र मदन सिंह नेगी दुर्गा कॉलानी रूड़की के रूप में हुई। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि मृतक सुनील गुसांई फरीदाबाद से शुक्रवार रात गौचर चमोली में होने वाली शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार सहित रवाना हुआ था। रुड़की में उसकी पत्नी की बड़ी बहन अनिता व उसका बेटा आदित्य भी उनके साथ शादी में शामिल होने के लिए वहां से साथ जा रहा था।

Murshidabad Violence : पश्चिम बंगाल में नए वक्फ कानूनों को लेकर हिंसा का दौर जारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments