Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandUttarakhand Weather : आज भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के...

Uttarakhand Weather : आज भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार..ऑरेंज अलर्ट जारी

 dipr

Uttarakhand Weather :  उत्तराखंड में आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत समेत कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

गोविंदघाट में निर्माणाधीन पुल अचानक टूटा, आसपास मच गई अफरातफरी

बुधवार को टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हुई है। इसके अलावा श्रीनगर, उत्तरकाशी, चंपावत और पिथौरागढ़ में बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर में बुधवार सुबह से 16 एमएम और पिथौरागढ़ में 14.9 एमएम बारिश हुई है। इन जिलों में आज भी तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार रहेंगे।

मौसम विभाग ने इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में बारिश, तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक इन जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली भी चमक सकती है। साथ ही 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने का अनुमान है।

चार माह बीत जाने के बाद भी अधिकांश अपर सचिवों ने नहीं किया गांव भ्रमण, शासन को सौंपनी थी रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments