Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डदो धामों के लिए जौलीग्रांट से भी हवाई सेवा, 70% तक हुई...

दो धामों के लिए जौलीग्रांट से भी हवाई सेवा, 70% तक हुई हेलीकॉप्टर की बुकिंग

 dipr

जौलीग्रांट से दो धामों बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए बीस जून तक हेलीकॉप्टर बुकिंग 70 प्रतिशत तक हो चुकी है। अक्षय तृतीया पर 30 अप्रैल को गंगोत्री, यमुनोत्री, दो मई केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ के कपाट खुलेंगे।

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। रुद्राक्ष एविएशन ने 20 जून तक के लिए 70 प्रतिशत तक की बुकिंग पूरी कर ली है। मई को कंपनी का एमआई 17 डबल इंजन हेलीकॉप्टर जौलीग्रांट हेलीपैड पहुंच जाएगा।

दो मई से हेलीकॉप्टर जौलीग्रांट से कुल बीस श्रद्धालुओं को लेकर उड़ान भरेगा। दो धामों की यात्रा कराने के बाद इतने ही श्रद्धालु वापस जौलीग्रांट पहुंचेंगे। कंपनी के शेड्यूल में दो धामों के एक दिन में दर्शन और रात्रि विश्राम की सुविधा भी रहेगी। रायल्टी बढ़ने से इस बार प्रति श्रद्धालु किराए में मामूली बढ़ोतरी की गई है। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार जौलीग्रांट से दोनों धामों की बुकिंग 20 जून तक के लिए ही की जा रही है। उसके बाद बरसात सीजन शुरू होने पर हेली सेवा पर ब्रेक लग जाएगा।

प्रति यात्री 1.21 लाख किराया
प्रदेश सरकार की ओर से रायल्टी और लैंडिंग चार्ज में वृद्धि करने के बाद हेली कंपनी ने दो धामों के लिए प्रति पैसेंजर किराये में कुछ बढ़ोतरी की है। इस बार रुद्राक्ष एविएशन के एमआई 17 से जौलीग्रांट से दो धामों की यात्रा में प्रति पैसेंजर किराया एक लाख 21 हजार (एक ही दिन में वापसी) और एक लाख 41 हजार रहेगा (रात्रि विश्राम के बाद वापसी)। पिछले साल यह किराया एक लाख 11 हजार और एक लाख 31 हजार प्रति पैसेंजर रखा गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments