सीमा पर हुए शहीद का पार्थिव शव पहुंचा पैतृक घर
हमारे संवाददाता पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के वीर सपूत विकास कुमार, जो सिक्किम में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हो गए, को आज जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय सेना के वीर जवान विकास कुमार, जो 19 कुमाऊँ रेजिमेंट में तैनात थे, देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए।…
