संवाददाता
देहरादून। लूट के मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
उल्लेखनीय है पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी को 14 लाख रूपये की लूट के मामले में कथित संलिप्तता सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। सिद्धांत बडोनी के बजरंग दल से जुडे होने के कारण संगठन ने अब उसकी गिरफ्तारी और पुलिस जांच प्रव्रिQया को लेकर आपत्ति दर्ज करायी है। जिसके चलते आज बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि सिद्धांत बडोनी को लूट के मामले में बेवजह फंसाया गया है। उन्होंने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते समय तथ्यों और साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पदाधिकारियों ने मामले में बडोनी की भूमिका की स्वतंत्र और पारदर्शी जांच कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सिद्धांत बडोनी की गिरफ्तारी के दौरान निर्धारित कानूनी प्रव्रिQया का सही तरीके से पालन नहीं किया गया। संगठन का कहना है कि पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई में विधिक प्रावधानों के अनुपालन को लेकर कई सवाल है। हालांकि संगठन की ओर से लगाये गये इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति पर आपराधिक मामले में शामिल होने के आरोप है तो उसके खिलाफ कार्रवाई निष्पक्ष जांच और ठोस साक्ष्यों के आधार पर ही होनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि सिद्धांत बडोनी की गिरफ्तारी से लेकर अब तक हुई पुलिस कार्रवाई की समीक्षा की जाए और यह सुनिश्चित किया जाये कि संबंधित व्यक्ति के कानूनी अधिकारों का उल्लंघन न हुआ हो। उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र जांच एजेंसी के माध्यम से मामले की जांच होने में मदद मिल सकती है। उन्होंने दावा किया है इससे सिद्धांत बडोनी की कथित संलिप्तता और पुलिस की कार्रवाई से जुडे सवालों का समाधान हो सकेगा। प्रदर्शन के बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।


/>

