Thursday, November 12, 2026
Homeउत्तराखंडसीएम धामी ने किया तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ कई विकास...

सीएम धामी ने किया तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ कई विकास योजनाओं की दी सौगात

 dipr

हमारे संवाददाता
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थत्यूड़ पहुंचकर तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार टिहरी झील क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। क्षेत्र में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिवाड़ गांव को पर्यटन ग्राम घोषित कर क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार और रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। उन्होंने बताया कि पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए कद्दूखाल में करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से वाहन पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आवागमन एवं पार्किंग की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। कहा कि राज्य सरकार विकास, पर्यटन और स्थानीय संस्कृति के संरक्षण को प्राथमिकता दे रही है। जौनपुर महोत्सव जैसे आयोजन क्षेत्र की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को पहचान दिलाने के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विधायक प्रीतम सिंह पंवार, ओबीसी आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय रावत, मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments