Headlines

पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार परिवारिक विवाद के चलते दिया था घटना को अंजाम

देहरादून। सुबह—सवेरे गोली मारकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तंमचा, कारतूस व खून सनी कमीज बरामद हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि बीती 21 सितम्बर को थाना क्लेमेंट टाउन को कॉलर धीरज द्वारा बताया गया है कि उसका अपनी पत्नी काजल से किसी बात को लेकर हाथापायी हो गयी थी तथा हाथापायी के दौरान गोली लगने से उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई है, जिसे वह दून अस्पताल ले कर जा रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते ुहुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गयी। मृतका को गोली लगी थी तथा मृतक महिला के परिजन मौके पर मौजूद थेे, जिनसे पूछताछ करने पर मृतका की पहचान काजल पत्नी धीरज पवार निवासी ईदगाह के सामने सुभाष नगर, राणा मार्ग, देहरादून, के रूप में हुई। घटना के बाद से मृतका का पति अपना फोन स्विच ऑफ कर फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी गयी। जिसे पुलिस ने बीती रात क्लेमनटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी निशानदेही पर तमंचा, कारतूस व खून सनी कमीज बरामद की गयी। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि उसका विवाह लगभग 12 वर्ष पूर्व काजल के साथ हुआ था तथा उनके 2 बच्चे हैं। शादी के बाद से ही वह अपना घर छोड़कर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सुभाषनगर देहरादून स्थित पत्नी के मायके में रह रहा था। पिछले 1 वर्ष से उसका अपनी पत्नी से विभिन्न कारणों को लेकर मतभेद चल रहा था तथा कई बार इस बात को लेकर उसकी पत्नी द्वारा उसे अपमानित किया गया था। पिछले 3 माह से उसकी पत्नी न ही उसे घर में प्रवेश करने दे रही थी और न ही बच्चों से मिलने दे रही थी। लगभग 1 माह पूर्व उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी उसको तलाक देने की तैयारी कर रही है, जिससे वह काफी डिप्रेशन में आ गया था, और उसने अपनी पत्नी को जान से मारने की योजना बनाई। योजना को अंजाम देने के लिये उसने सहारनपुर से एक देसी तंमचा खरीदा तथा घटना से पूर्व रात्रि में वह सहारनपुर से देहरादून पहुँचा तथा घटना स्थल के पास ही एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में छुपकर रैकी करने लगा। सुबह के समय मौका देखकर वह घर में लगे टीन के दरवाजे को तोडकर अन्दर घुसा तथा बिस्तर में गहरी नींद में सो रही अपनी पत्नी पर 2 फायर करते हुए मौके से फरार हो गया। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *