Headlines

हत्या मामले में फरार चल रही 25 हजार की ईनामी महिला गिरफ्तार हत्यारोपी महिला का साथी शार्प शूटर पूर्व में ही हो चुका है अरेस्ट

हमारे संवाददाता
देहरादून। जाखन में एक साल पहले हुई कारोबारी की हत्या के मामले में लगातार फरार चल रही 25 हजार की ईनामी हत्यारोपी महिला को भी पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में शामिल हत्यारोपी महिला के शार्प शूटर साथी को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है। हत्या के षडयंत्र में शामिल मृतक का सौतेला भाई अभी भी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि बीते वर्ष 26 मई को जतिन कुमार निवासी जीएमएस रोड, देहरादून द्वारा थाना राजपुर में तहरीर देकर बताया गया था कि उनके ममेरे भाई अजय भटेजा के निवास स्थान 58/1 कृष्णा विहार जाखन देहरादून में अज्ञात लोगों उनकी हत्या कर दी गयी है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। हत्या के इस मामले में जांच में जुटी पुलिस टीम ने बीती 19 मई को एक सूचना के बाद घटना को अंजाम देने वाले मुज्जफरनगर के शातिर अपराधी राजन उर्फ जैकी को गिरफ्तार किया गया था, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा मृतक अजय भटेजा के भाई अमित भटेजा के कहने पर 26 मई 2025 को अपनी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया के साथ मिलकर अजय भटेजा की तकिये से मुँह दबाकर हत्या करना स्वीकार किया गया। जिस पर तत्काल पुलिस ने हुमेरा उर्फ जोया की तलाश शुरू कर दी गयी। जिसे पुलिस ने देर रात एक सूचना के बाद सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में हत्यारोपी हुमेरा ने बताया कि वह राजन उर्फ जैकी की प्रेमिका है, तथा राजन को अमित भटेजा द्वारा अपने भाई अजय के साथ चल रहे प्रॉपर्टी के विवाद के चलते उसकी हत्या करने की सुपारी दी थी तथा उसके एवज में उसे अपने भाई की जाखन स्थित प्रॉपर्टी में आधा हिस्सा देने की बात कही थी, जिसकी जानकारी राजन द्वारा मुझे दी गई थी तथा घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथ देहरादून चलने को कहा गया था योजना के मुताबिक वे सभी 25 मई 2025 को राजन उर्फ जैकी के एक दोस्त अक्षय, जिसको सहारनपुर मे गोली लगी थी तथा उसका इलाज मैक्स अस्पताल में चल रहा था, को देखने के बहाने देहरादून आये तथा रात्रि में चारों अजय बटेजा के जाखन स्थित घर में रूके, योजना के मुताबिक हुमेरा उर्फ जोया, अजय बटेजा के पास उसके घर पर रुकी और राजन तथा अमित उनके साथ आये राजन के एक अन्य साथी के साथ मसूरी रोड स्थित शराब के ठेके में शराब लेने चले गए, जहां आरोपी अमित द्वारा मृतक अजय भटेजा को पिलाने के लिए राजन को चार शराब की बोतले खरीद कर दी। आरोपियों की योजना थी कि पहले अजय भटेजा को शराब पिलाकर उससे जाखन तथा मसूरी स्थित प्रॉपर्टी के कागजात प्राप्त कर ले तथा उसके बाद उसकी हत्या कर दे। पर राजन द्वारा मृतक अजय भटेजा को शराब पिलाने के बाद बार बार उससे प्रॉपर्टी के कागजात मांगने पर भी जब अजय द्वारा प्रॉपर्टी के कागजात देने में आनाकानी की गई तो हत्यारोपी राजन द्वारा उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी छाती पर चढ़कर तकिए से उसका मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *