Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडश्रद्धालुओं एवं साधु समाज की संख्या का मूल्यांकन कर यातायात प्लान तैयार...

श्रद्धालुओं एवं साधु समाज की संख्या का मूल्यांकन कर यातायात प्लान तैयार करें

 dipr

संवाददाता
हरिद्वार। आईजी कुम्भ योगेन्द्र सिंह ने कुंभ मेले के दौरान वाहनों एवं यात्रियों के आवागमन के लिए तैयार किए गए यातायात प्लान को लेकर आवश्यक सुझाव मांगे गए।
आज मेला भवन सीसीआर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आईजी कुंभ मेला 2027 की जिम्मेदारी सम्भाल रहे योगेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा गठित कुंभ मेला यातायात नियंत्रण उपसमिति के अध्यक्ष एसएसपी नवनीत सिंह व उपसमिति के अन्य सदस्यों की बैठक आयोजित की गई जिसमें योगेन्द्र सिंह रावत व नवनीत सिंह द्वारा सदस्यों से कुंभ मेले के दौरान वाहनों एवं यात्रियों के आवागमन के लिए तैयार किए गए यातायात प्लान को लेकर आवश्यक सुझाव मांगे गए। इस दौरान एसपी ट्रैफिक/क्राईम निशा यादव द्वारा अब तक यातायात प्रबंधन हेतु तैयार किए गए प्लान की क्रमवार जानकारी उपसमिति के समक्ष साझा की गई तथा एसपी सिटी अभय सिंह द्वारा सदस्यों के मन में उठ रहे विभिन्न सवालों का जवाब दिया गया। अपने संबोधन के दौरान योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा सदस्यों को ये भरोसा दिलाया गया कि प्लान तैयार करते वक्त श्रद्धालुओं, होटल व्यवसायियों, टैक्सी/टेंपो/रिक्शा युनियन, अखाड़ा परिषद, साधू समाज सहित कुंभ मेले से जुड़े सभी हितधारकों के हितों का ख्याल रखा जाएगा। एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा सभी से आपेक्षित सहयोग की कामना करते हुए कहा कि भीड़ के मुताबिक ही अलग—अलग प्लान तैयार व एक्टिवेट किए जाएंगे। ऐसे में आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी का आपसी समन्वय नितांत आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments