Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडफर्जी पहचान से हुआ फर्जी रजिस्ट्री के खेल का खुलासा, एक गिरफ्तार

फर्जी पहचान से हुआ फर्जी रजिस्ट्री के खेल का खुलासा, एक गिरफ्तार

 dipr

फर्जी इस्लाम बन जमीन बेचने के आरोप में अजय गिरफ्तार

हरिद्वार। फर्जी पहचान के चलते फर्जी रजिस्ट्री के खेल का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 19 दिसम्बर 2024 को संजीव कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी सराय ज्वालापुर के द्वारा जमीनी फर्जीवाड़े के चलते रणवीर व इस्लाम के खिलाफ कोतवाली रुड़की पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। जांच में सामने आया कि इस्लाम पुत्र हनीफ बनकर जमीन बेचने वाले किरदार का असल नाम पिंकू उर्फ अजय कुमार है। जांच में सामने आये साक्ष्यो के आधार पर मुकदमे में धारा 419, 467, 468, 471, 120 बी भादवि की बढ़ोतरी की गई। प्रकाश में आए कथित फर्जी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने बीती रात आरोपित पिंकू उर्फ अजय को उसके घर से गिरफ्तार किया। जिसे सबूतों के साथ न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments