हमारे संवाददाता
देहरादून। राजधानी देहरादून में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बीते कुछ समय से अन्य संगीन अपराधों के साथ—साथ हत्याओं का सिलसिला भी अचानक बढ़ गया है। बीते तीन दिन पहले झाझरा स्थित जंगल में बोरे में लाश मिलने की घटना का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर पायी थी कि आज सुबह रायपुर क्षेत्रांर्तंगत एक खण्डर में एक महिला का शव मिलने से पुलिस प्रशासन में अफरा तफरी फैल गयी। महिला के शरीर पर चोटोें के निशान देखते हुए उसकी हत्या की आश्ंाका जताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह रायपुर क्षेत्रांर्तगत चुना भट्टा स्थित एक खण्डर में एक महिला का शव पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। महिला की पहचान शिवानी थापा निवासी सूरज बस्ती चूना भट्टा के रूप में की गयी है। सूंत्रों का कहना है कि शिवानी नशे की आदी थी जिसे कुछ दिन पहले ही उसकी मां हरिद्वार स्थित एक नशा मुक्ति केन्द्र से छुड़ाकर लायी थी। बताया जा रहा है कि शिवानी थापा की शादी करीब तीन—चार साल पहले ही हुई थी जिसका दो साल का बच्चा भी है। जबकि उसका पति भी नशे का आदी है जो फिलहाल नशा मुक्ति केन्द्र में बंद है। मृतका शिवानी के शरीर पर चोटों के निशान देखते हुए उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी सिटी प्रमोद कुुमार, एसपी देहात जया बलूनी और एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल भी मौके पर पहुंचे हुए है।
बता दें कि करीब तीन दिन पूर्व प्रेमनगर क्षेत्रांर्तगत झाझरा के जंगलों में एक महिला की बोरे में लाश मिली थी जिसकी अज्ञात लोगों द्वारा गला घोटकर हत्या की गयी थी। महिला की शिनाख्त पुलिस अभी तक नहीं करा सकी है। जिस कारण उसके हत्यारो को भी पुलिस पकड़ पाने में कोसो दूर है। वहीं ऐसे समय में राजधानी देहरादून में एक बार फिर महिला का शव मिलने से लोगों का कानून व्यवस्था पर सवाल उठाना लाजमी है?
खण्डर में मिला महिला का शव, हड़कंप
