Headlines

चोरी के माल के साथ नशेेड़ी गिरफ्तार

संवाददाता
देहरादून। बंद घर में हुई चोरी का खुलाासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से चुराया गया माल बरामद किया गया है। आरोपी नशे का आदी है जिसने नशा पूर्ति के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार 13.मार्च को श्रीमती मधु पत्नी धर्मेन्द्र निवासी चुंगी केवट बस्ती बाबूगढ विकासनगर जनपद देहरादून ने उपस्थित थाना आकर शिकायत दर्ज करायी कि चोरों द्वारा उनके घर से ज्वेलरी चोरी कर ली गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी द्वारा घटना के खुलासे एंव चोरों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा—निर्देश दिये गये, उक्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली विकास नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व आस पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेजों की जांच कर घटना के संबंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासो व मिली सूचना पर आज शोएब पुत्र अनवर को मय चोरी के शत प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में शोएब ने बताया कि वह नशे का आदी तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए बंद घर की रेकी कर उसके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, शोएब का पूर्व में भी जेल जाना प्रकाश में आया है। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *