धामी सरकार के चार साल केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया कई परियोजनाओं का लोकार्पण

संवाददाता
देहरादून। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित कार्यव्रQम में 427 करोड की परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के चार साल पूरे होने चार साल बेमिसाल कार्यव्रQम का हरिद्वार के वैरागी द्वीप में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 427 करोड की योजनाओं का लोकार्पण किया। धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता, सख्त नकलरोधी कानून, जबरन धर्मातरण रोकथाम कानून, दंगारोधी कानून, भू—कानून, नए आपराधिक कानूनों का व्रिQयान्वयन, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक, अग्निवीरों को 10 प्रतिशत क्ष्ौतिज आरक्षण का फैसला लिया है। इसकी झलक प्रदर्शनी में दिखायी गयी जिसका केन्द्रीय मंत्री ने अवलोकन किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का देवभूमि में आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि 2026 में बंगाल में भाजपा सरकार बनाने जा रही है, इसके बाद 2027 की शुरुआत उत्तराखंड देवभूमि से होगी। जिसके लिए कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। अमित शाह धामी सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए हरिद्वार पहुंचे हैं। अमित शाह करीब 4 घंटे हरिद्वार में बिताएंगे। इस दौरान वे भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भी शामिल होंगे और 2027 के चुनाव की तैयारियेां को लेकर चर्चा करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड के हरिद्वार दौरे पर हैं। पुष्कर सिंह धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में वे शामिल हो रहे हैं। अमित शाह के कार्यक्रम के लिए राज्य भर से बीजेपी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी हरिद्वार पहुंचे हैं। धामी सरकार को 23 मार्च को 4 साल पूरे हो रहे हैं। इस दौरान सरकार के चार साल पूरे होने पर विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *