संवाददाता
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी कर गोदाम स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये।
आज यहां गोदाम में निरीक्षण के दौरान बाल श्रमिक मिले, डीएम ने गौदाम स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये। खजूर एवं केले के चिप्स पर मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायरी तिथिर् संदिग्ध पायी गयी। गढ़वाल एवं कुमाऊँ में आंगनबाड़ी केंद्र पर सप्लाई होने वाले अंडा एवं सामग्री की गुणवत्ता संदिग्ध मिली। कई सामग्री पर मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायरी तिथि का उल्लेख नहीं मिला। गोदाम का संचालन मानक के अनुरूप नहीं; गोदाम में टेंपरेचर मेंटेन कि कोई सुविधा नहीं है। दिसंबर व जनवरी के अंडे एवं अन्य खाघ सामग्री मार्च माह में वितरित हो रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्ति हेतु डिस्पैच हो रहे वाहनों को रूकवाकर डीएम ने करवाई सेंपलिंग; टिहरी उत्तरकाशी एवं डोईवाला सामग्री लेकर वाहन निकलने वाले थे। जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल द्वारा माडी चौक रुड़की स्थित गढ़वाल कुमाऊं में आंगनबाड़ी केंद्र पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी। छापेमारी के दौरान उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेंद्र कुमार, तहसीलदार सुरेंद्र देव, कानूनगो रुड़की संजय कुमार आदि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी सविन बंसल की राज्य के आंगनवाड़ी केंद्रों को सामग्री आपूर्ति करता गोदाम पर छापेमारी हुई। विभिन्न माध्यमों से आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति की जा रही सामग्री की खराब गुणवत्ता के संबंध में शिकायत प्राप्त हो रही थी।
डीएम सविन बंसल का बड़ा एक्शन राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
