चेकिंग के दौरान अनावश्यक वीडियो बनाना पड़ा भारी चालान के साथ—साथ काटनी पड़ी रात हवालात में

हमारे संवाददाता
देहरादून। पुलिस चेकिंग के दौरान अनावश्यक वीड़ियों बनाना दो युवको को भारी पड़ गया। चालान के साथ ही उन्हे रात हवालात में काटनी पड़ी। बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर पुलिस द्वारा उन्हे रोका गया था।
जानकारी के अनुसार बीती रात थाना बसंत विहार पुलिस टीम द्वारा बल्लीवाला चौक पर नियमित वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस द्वारा 2 युवकों को बिना वैध दस्तावेजों तथा हेलमेट के वाहन चलाने पर रोका गया, जिनके विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जा रही थी, इस दौरान उक्त युवकों द्वारा अनावश्यक रूप से वीडियो बनाकर भ्रामक एवं झूठे तथ्यों की टिप्पणी की जाने लगी, जिससे चेकिंग कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न हुआ तथा सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया। जब पुलिस द्वारा उक्त व्यक्तियों को ऐसा करने से मना किया गया, किंतु वे विधिक आदेशों की अवहेलना करते रहे, जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त युवकों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया तथा उनके वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया। युवको के नाम फिरोज खान पुत्र मुश्ताक अहमद निवासी लकड़ीपड़ाव कोटद्वार, जनपद पौड़ी व अशरफ अहमद पुत्र इसरार अहमद निवासी ग्राम माई थाना चंदौसी मुरादाबाद बताये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *