शराब माफियाओं में मचा हड़कंप, 401 लीटर शराब बरामद 18 लोग गिरफ्तार, 20 मुकदमें दर्ज 6 भट्ठियां की गईं जमींदोज, 27 हजार लीटर से अधिक लहन नष्ट

उधमसिंहनगर। जनपद पुलिस द्वारा अलग—अलग थाना क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए जहंा 401 लीटर कच्ची शराब के साथ 18 लोगों को गिफ्तार किया है वहीं 6 भट्टियां नष्ट करते हुए 27 हजार लीटर लहन भी नष्ट कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती रात कोतवाली कुंडा पुलिस ने एक सूचना के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। कोतवाली काशीपुर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत मे लेकर उनके पास से 33 लीटर कच्ची शराब बरामद कर ली है। कोतवाली बाजपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 21 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी है। साथ ही शराब बनाने की 4 भट्ठियों को नष्ट कर 17 हजार लीटर लहन नष्ट कर दिया गया है। इस क्रम में कोतवाली गदरपुर पुलिस द्वारा दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी है। साथ ही पुलिस ने शराब बनाने की 2 भट्ठियाँ और 10,000 लीटर लहन नष्ट किया गया है।
थाना दिनेशपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। कोतवाली पंतनगर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 22 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 28 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। कोतवाली किच्छा पुलिस ने चैकिंग के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 66 लीटर कच्ची शराब व तस्करी मे प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है। कोतवाली सितारगंज पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 45 लीटर कच्ची शराब व तस्करी में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है। कोतवाली नानकमत्ता पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 55 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। कोतवाली खटीमा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 21 लीटर शराब जब्त की है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *